ड्रग्स केस: रिया-शोविक को नहीं मिली बेल, जमानत पर फैसला सुरक्ष‍ित

अब तक एनसीबी ड्रग्स मामले में 20 गिरफ्तारियां कर चुकी है. NCB की पूछताछ में सामने आया था कि शोविक ने रिया के कहने पर सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदे थे. वहीं सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत ने भी ड्रग्स केस में रिया पर ठीकरा फोड़ा था.

Advertisement
रिया चक्रवर्ती-शोविक रिया चक्रवर्ती-शोविक

मुस्तफा शेख

  • मुंबई,
  • 29 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 8:40 PM IST
  • 22 दिनों से भायखला जेल में बंद हैं रिया चक्रवर्ती
  • रिया-शोविक पर सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदने का आरोप
  • ड्रग्स मामले में अब तक 20 गिरफ्तारियां कर चुकी है NCB

सुशांत केस में सामने आए ड्रग्स एंगल में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक की जमानत अर्जी पर बॉम्बे हाईकोर्ट में बहस पूरी हो गई है. कोर्ट ने फैसला सुरक्षि‍त रख लिया है. रिया 22 दिनों से सलाखों के पीछे हैं. रिया अब तक कई बार बेल की याचिका दाखिल कर चुकी हैं. लेकिन हर बार कोर्ट ने उनकी बेल याचिका खारिज की है.

Advertisement

NCB नहीं चाहती रिया-शोविक को बेल मिले

वहीं एनसीबी नहीं चाहती कि रिया और शोविक दोनों जेल से बाहर आए. एनसीबी ने तय किया है कि वो रिया की बेल का विरोध करेगी. एनसीबी ने अदालत में कई गंभीर तर्क दिए हैं. एनसीबी का कहना है कि अगर रिया-शोविक जेल से बाहर आएंगे तो जांच प्रभावित होगी. एनसीबी ने रिया को ड्रग्स सिंडिकेट का हिस्सा बताया है. 

रिया-शोविक के ड्रग्स पेड्लर्स संग कनेक्शन का खुलासा

मालूम हो, अब तक एनसीबी ड्रग्स मामले में 20 गिरफ्तारियां कर चुकी है. NCB की पूछताछ में सामने आया था कि शोविक ने रिया के कहने पर सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदे थे. वहीं सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत ने भी ड्रग्स केस में रिया पर ठीकरा फोड़ा था.

बता दें, रिया चक्रवर्ती सुशांत केस में मुख्य आरोपी हैं. सीबीआई, ईडी की जांच में बेशक रिया किसी मुश्किल में नहीं फंसीं लेकिन एनसीबी ने रिया को शिकंजे में ले लिया. रिया और उनके भाई शोविक के कई ड्रग्स पेड्लर्स संग कनेक्शन भी सामने आए. रिया और शोविक की ड्रग्स चैट भी सामने आई. जिसके बाद से ही दोनों जेल की सलाखों के पीछे हैं.

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »