KGF 2 का ऐसा क्रेज देखा क्या? थियेटर में लोगों ने स्क्रीन पर फेंके चांदी के सिक्के, Raveena Tandon ने शेयर किया वीडियो

KGF 2 में रवीना टंडन को उनकी एक्टिंग के लिए काफी सराहा जा रहा है. रवीना फिल्म की सक्सेस और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से खुश हैं. रवीना टंडन ने फिल्म के सेट पर आखिरी दिन की शूटिंग का वीडियो शेयर किया है. इसी के साथ एक्ट्रेस ने एक मजेदार चीज भी शेयर की है. जानें क्या?

Advertisement
यश यश

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 7:56 PM IST
  • रवीना ने प्ले किया रामिका सेन का रोल
  • रवीना ने शेयर किया मजेदार वीडियो

साउथ सुपरस्टार यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म KGF 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए झंडे गाड़ रही है. फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. मूवी के हिट होने के साथ साथ इसका हर एक सितारा भी लाइमलाइट में आ गया है. बॉलीवुड डीवा रवीना टंडन ने KGF 2 में अहम रोल प्ले किया है. 

रवीना की हो रही तारीफ

Advertisement

रवीना को उनकी एक्टिंग के लिए काफी सराहा भी जा रहा है. रवीना भी फिल्म की सक्सेस और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से खुश हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें लोग थियेटर में KGF 2 की स्क्रीनिंग के दौरान चांदी के सिक्के फेंक रहे हैं. थियेटर में चल रहा ये फिल्म का आखिरी सीन है, जहां KGF 3 का ऐलान हो रहा है. KGF 3 का ऐलान होने के साथ सिनेमाघर में मौजूद लोग खुशी से झूमने लगते हैं. वे जोर जोर से चिल्लाते हैं और चांदी के सिक्के स्क्रीन की तरफ फेंकते हैं.

'तू ढंग के कपड़े नहीं पहनता...' Ajay Devgn ने उड़ाया Kapil Sharma का मजाक, कपड़ों पर किया कमेंट

KGF 2 की शूटिंग का रवीना का आखिरी दिन

इस वीडियो में रवीना टंडन ने KGF 2 के आखिरी दिन की शूटिंग के मोमेंट्स को शेयर किया है. इस पोस्ट के साथ रवीना टंडन ने कैप्शन लिखा- लंबे समय बाद स्क्रीन पर सिक्के उड़ते हुए देख रहे हैं! KGF 2 जबसे रिलीज हुई है सिनेमाघरों में गदर मचाए हुए है. केजीएफ ने कमाई के मामले में बॉलीवुड और साउथ की बड़ी बड़ी मूवीज को पछाड़ दिया है. केजीएफ की नॉनस्टॉप कमाई का ये सिलसिला आने वाले कई दिनों तक जारी रहने वाला है.

Advertisement

'नोरा फतेही के सपोर्ट से आया है', Payal Rohatgi के कमेंट पर भड़के Prince Narula, बोले- तेरे Ex तो गिन भी नहीं सकते

रवीना टंडन ने यश की फिल्म में रामिका सेन का रोल प्ले किया है. इस रोल में रवीना टंडन छा गई हैं. सिर्फ रवीना टंडन ही नहीं KGF 2 में बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त ने भी धाकड़ रोल प्ले किया है. केजीएफ 2 में संजय दत्त ने खूंखार अधीरा का रोल निभाया है. रवीना और संजय की मौजूदगी ने फिल्म की लोगों में पहुंच को बढ़ाया है. केजीएफ 2 की हिंदी बेल्ट में शानदार कमाई ने यश की चांदी चांदी कर दी है. वे पैन इंडिया स्टार बन गए हैं. 

फैंस की फेवरेट बनी फिल्म केजीएफ 2 क्या आपने देखी?

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »