असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए रणदीप हुड्डा, बांटा लंगर, बोले- इंसानियत सबसे ऊपर

असम में इस साल बाढ़ से 82 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं. ऐसे में बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए.

Advertisement
रणदीप हुड्डा का नेक काम (Photo: Screengrab) रणदीप हुड्डा का नेक काम (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 02 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:00 AM IST

असम बाढ़ में इस साल मृतकों की संख्या 82 तक पहुंच गई है. हजारों लोग अभी भी बेघर हैं. असम डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (ASDMA) के अनुसार, राज्य में फिलहाल 54 राहत शिविर चल रहे हैं, जहां 12,994 बेघर लोग आश्रित हैं. 26 राहत वितरण केंद्रों से 5,384 लोगों को मदद मिल रही है. रणदीप हुड्डा एक NGO द्वारा शिवसागर में आयोजित बाढ़ राहत वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लेने असम पहुंचे. उन्हें पीड़ितों के बीच लंगर बांटते और जरूरी राहत सामग्री पहुंचाते देखा गया.

Advertisement

रणदीप हुड्डा का राहत अभियान
रणदीप ने शनिवार को शिवसागर में बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात की और रेलवे स्टेशन पर जरूरी सामान वितरित किया. इसके बाद वो गुरुद्वारा साहिब भी गए और असम में बाढ़ से जूझ रहे लोगों के लिए प्रार्थना की. 

वहां मौजूद मीडिया से बात करते हुए एक्टर ने कहा- ये शिवसागर रेलवे स्टेशन है और आसपास के इलाकों से कई प्रभावित परिवार यहां आए हुए हैं. तो हम खाना बनाकर उन्हें लाकर देते हैं. पिछले सात दिनों से रोजाना यही कर रहे हैं. इंसानियत सबसे ऊपर है. मैं कई सालों से ग्लोबल सिख्स नाम की टीम के साथ काम कर रहा हूं. ये लोग जमीनी स्तर पर काम करते हैं. वो कमाल का है. मैं सब से अनुरोध करूंगा कि जिस तरह से हो सके, लोग मदद करें. सिर्फ यहीं नहीं, जहां-जहां भी कोई मुसीबत हो. इंसान होने के नाते हमारा फर्ज है कि हम अपने जैसे इंसानों की मदद करें. इसलिए हम यहां हैं.

Advertisement

रणदीप ने कहा कि टीम ने पहले ही रिसर्च कर ली है कि लोगों को क्या-क्या चाहिए. अधिकतर लोगों को तुरंत रोजमर्रा की जरूरतों, खाने और सोने की जगह, चटाई, तिरपाल जैसे सामान की जरूरत है. तो हम किट बना रहे हैं और जिन-जिन को जरूरत होगी उन्हें बांटेंगे. हमारी टीम वहां भी लोगों तक पहुंच रही है जिन्हें अभी तक मदद नहीं मिली, तो हम कोशिश कर रहे हैं. 

इससे पहले कार्तिक आर्यन ने असम मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये दान किए थे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »