'वो कुछ भी कर सकता है', रामायण में रणबीर कपूर के राम बनने पर बोले इम्तियाज अली, जताया भरोसा

रणबीर कपूर के राम बनने पर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था. कुछ ये सवाल खड़े करने लगे कि क्या रणबीर इस रोल को बड़े पर्दे पर पूरी तरह न्याय दिला पाएंगे या नहीं. लेकिन उनके साथ काम कर चुके इम्तियाज अली को एक्टर पर पूरा भरोसा है.

Advertisement
रामायण पर इम्तियाज अली की राय (Photo: Screengrab/Instagram @imtiazaliofficial) रामायण पर इम्तियाज अली की राय (Photo: Screengrab/Instagram @imtiazaliofficial)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:30 PM IST

बॉलीवुड के अगले सुपरस्टार माने जा रहे रणबीर कपूर इन दिनों भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए लाइमलाइट में हैं. वो डायरेक्टर नितेश तिवारी फिल्म रामायण में दिखेंगे, जो 4000 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही है. ये एक दो पार्ट में आने वाली फिल्म है, जिसका पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर आएगा. अप्रैल में फिल्म की पहली झलक दिखाई गई, जिसमें रणबीर के लुक को रिवील किया गया. 

Advertisement

रामायण फिल्म के टीजर को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. वीएफएक्स से तो लोगों को परेशानी हुई ही, साथ ही रणबीर पर भी कई सवाल उठे. फिल्म की झलक ने लोगों के मन में एक शक पैदा कर दिया है कि क्या रणबीर, भगवान राम की भूमिका के साथ पूरी तरह न्याय कर पाएंगे या नहीं. अगर हां, तो क्या वो उस लेवल का काम करेंगे जैसा रामानंद सागर की रामायण में एक्टर अरुण गोविल ने किया था. 

क्या रणबीर भगवान राम बनकर करेंगे सबको इंप्रेस?

इन सभी अटकलों पर हाल ही में इम्तियाज अली ने रिएक्ट किया. डायरेक्टर ने रणबीर के साथ मिलकर दो सक्सेसफुल फिल्में- रॉकस्टार और तमाशा बनाई थी. इम्तियाज का मानना है कि रणबीर एक ऐसे एक्टर हैं, जो कुछ भी कर सकने में सक्षम हैं. ऐसे में उन्हें पूरा भरोसा है कि रामायण में भी वो काफी अच्छा काम करके दिखाएंगे. 

Advertisement

फिल्मीबीट संग बातचीत में डायरेक्टर ने कहा- रणबीर का ग्राफ कुछ भी हो सकता है, वो बतौर एक्टर कुछ भी कर सकता है. उसे अलग-अलग चीजें ही करनी चाहिए. जब वो अलग चीजें करेगा, तो वैसा बन भी जाएगा. वो एक पूरा एक्टर है और मैं उम्मीद करता हूं कि वो अलग-अलग तरह के रोल्स करता रहे, हर टाइप का रोल करे. मैं बहुत खुश हूं कि वो रामायण में भगवान राम बना है. 

'क्योंकि रणबीर राम के किरदार में एक तरह का असर और रियलिटी लेकर आएगा. ये एक बहुत अच्छी चीज होगी कि वो राम के किरदार को इंसानियत-पर्सनल तरीके से प्ले करे. मैं रामायण फिल्म में रणबीर को श्री राम के रोल में देखने के लिए बहुत उत्सुक हूं. लेकिन ये रणबीर के लिए भी काफी फायदा होने वाला है क्योंकि वो वैसा एक्टर है जो अपने किरदार को खुद में ढाल लेता है. वो भगवान राम से काफी कुछ अपनी जिंदगी में साथ लेकर जाने वाला है.'

बात करें फिल्म रामायण की, तो इसे नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं. इसमें साई पल्लवी, रवि दुबे, यश, सनी देओल, अरुण गोविल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय जैसे एक्टर्स शामिल हैं. फिलहाल फिल्म के दूसरे पार्ट की शूटिंग जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »