'इंडिया में एक प्रॉब्लम है', रामायण के 4000 करोड़ के बजट पर 'रावण' की खरी-खरी

बीते दिनों रामायण का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया. इसके बाद फिर फिल्म के बजट को लेकर चर्चा हो गई. हालांकि यश ने क्लियर किया है कि दो पार्ट में बनने वाली 'रामायण' फिल्म के ₹4,000 करोड़ के बजट में पोस्ट-प्रोडक्शन और प्रचार का खर्च भी शामिल है.

Advertisement
रामायण के बजट पर बोले यश (Photo: x/@TheNameIsYash) रामायण के बजट पर बोले यश (Photo: x/@TheNameIsYash)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:21 PM IST

कन्नड़ सुपरस्टार यश ने 'रामायण' के भारी-भरकम बजट को लेकर चल रही बहस और उलझन पर अपनी बात रखी है.  गुरुवार को बेंगलुरु में हुए फिल्म के प्रमोशन इवेंट के दौरान, पत्रकारों और फैंस से बातचीत करते हुए 'KGF' स्टार यश ने फिल्म के बजट पर चर्चा की.

गौरतलब है कि फिल्म रामायण  का बजट करीब 4000 हजार करोड़ रुपये बताया गया है. पहले दिन से इसके बजट को लेकर चर्चा चल रही है. अब इस पर फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे एक्टर और प्रोड्यूसर यश ने चुप्पी तोड़ी है.

Advertisement

यश ने क्या कहा?
यश ने कहा, 'मेरे पार्टनर नमित आज यहां नहीं हैं. वे अभी अमेरिका में फिल्म के बिजनेस से जुड़े कामों में व्यस्त हैं, जबकि हमने भारत में इसका प्रमोशन शुरू कर दिया है.' इसके बाद उन्होंने नमित के उस दावे पर भी बात की, जिसमें कहा गया था कि यह प्रोजेक्ट 4000 करोड़ रुपये के बजट में बन रहा है.

यश ने कहा, 'मुझे पता है कि सोशल मीडिया पर नमित का बयान काफी वायरल हुआ था.' ट्रेड एक्सपर्ट्स इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि क्या कोई भारतीय फिल्म 4000 करोड़ रुपये का इतना बड़ा बजट वापस वसूल कर पाएगी?

यश ने समझाया, 'भारत में एक समस्या है. यहां लोगों को यह पसंद नहीं आता कि कोई पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखे. नमित के बयान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. लेकिन पश्चिमी देशों में स्थिति बिल्कुल उलट है. अगर आप उनसे बहुत विनम्र होकर कहें कि हमने एक अच्छी फिल्म बनाई है, तो वे उसे एक छोटा प्रोजेक्ट मान लेंगे. इसीलिए नमित ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि यह फिल्म 4000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही है. हमें ग्लोबल मार्केट के सामने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की ताकत साबित करनी है.'

Advertisement

दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज
फिल्म के मेकर्स ने सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर एक नया ट्रेलर जारी किया है. सोनी पिक्चर्स इस पौराणिक फिल्म के ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर काम कर रही है. जहां नए ट्रेलर को इसके विज़ुअल्स के लिए पॉजिटिव रिएक्शन मिले हैं. वहीं दो महीने पहले आए 'रामायण' के पहले ट्रेलर पर इसके VFX को लेकर सवाल उठाए गए थे. आलोचकों और प्रशंसकों ने इसकी क्वालिटी पर सवाल खड़े किए, क्योंकि इस फिल्म का प्रचार ₹4000 करोड़ के प्रोजेक्ट के तौर पर किया गया था.

यश ने कहा, 'रामायण' दो भागों वाला प्रोजेक्ट है, और दोनों फिल्मों का कुल बजट ₹4000 करोड़ है.' उन्होंने आगे बताया, 'इस बजट में पोस्ट-प्रोडक्शन और प्रचार का खर्च भी शामिल है.'

नमित का विज़ुअल इफेक्ट्स स्टूडियो DNEG, 'रामायण' के VFX का काम संभाल रहा है. इस फ्रेंचाइजी का बजट 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' (2022) और 'एवेंजर्स: एंडगेम' (2019) से भी ज्यादा है, जो इसे दुनिया के सबसे बड़े और मचअवेटेड प्रोजेक्ट्स में से एक बनाता है.

कब रिलीज होगी फिल्म?
'रामायण' को नमित मल्होत्रा ​​के 'प्राइम फोकस स्टूडियो' और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' ने प्रोड्यूस किया है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर राम के किरदार में, साई पल्लवी सीता के किरदार में और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. इस पैन-इंडियन फिल्म का संगीत ए आर रहमान और हंस जिमर ने तैयार किया है. 'रामायण' दो पार्ट में बनी फिल्म है, जिसका पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 में रिलीज होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »