रामायण के इंटरनेशनल मिशन के लिए चैलेंज बनी जापानी फिल्म, स्क्रीन्स के लिए छिड़ी लड़ाई!

रामायण को इंटरनेशनल लेवल पर बड़ी फिल्म बनाने के लिए नमित मल्होत्रा बहुत मेहनत कर रहे हैं. ये इंडिया की पहली फिल्म है जो IMAX के लिए बनी है. लेकिन IMAX के लिए जापान ने भी पहली फिल्म बनाई है गॉडजिला माइनस जीरो. ये पहले से ग्लोबल पॉपुलैरिटी बटोर चुकी फ्रेंचाईजी का हिस्सा है और रामायण के लिए रिस्क है.

Advertisement
रामायण के लिए रिस्क बना गॉडजिला! (Photo: ITGD) रामायण के लिए रिस्क बना गॉडजिला! (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:00 PM IST

नमित मल्होत्रा की रामायण इंटरनेशनल लेवल पर धमाके की तगड़ी तैयारी कर रही है. दुनिया भर में टॉप सिनेमेटिक एक्सपीरियंस का पैमाना बन चुके IMAX फॉर्मैट में बनने वाली पहली भारतीय फिल्म रामायण है. ऑफिशियल टीजर लॉन्च से पहले रामायण की पहली झलक लॉस एंजेलिस में रिवील की गई. आजकल नमित मल्होत्रा और यश दुनिया के सबसे बड़े ग्लोबल फिल्म ट्रेड शो सिनेमाकॉन 2026 में जमकर फिल्म प्रमोट कर रहे हैं. मगर रामायण के इस इंटरनेशनल मिशन के लिए एक जापानी फिल्म बड़ा रिस्क लेकर आ रही है. ये फिल्म है गॉडजिला माइनस जीरो.

Advertisement

रामायण से 1/10 बजट में बनी जापानी फिल्म
गॉडजिला माइनस जीरो इस साल जापान की सबसे बड़ी फिल्म है. ये गॉडजिला फ्रेंचाइजी का हिस्सा है, जिसे दुनिया भर में बहुत तगड़ी पॉपुलैरिटी मिल चुकी है. इस फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म गॉडजिला माइनस वन मात्र 15 मिलियन डॉलर में बनी थी. अबकी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 110 मिलियन डॉलर से ज्यादा बिजनेस किया था.

फिल्ममेकर तकाशी यामाजाकी ने कुछ दिनों पहले ही कनफर्म किया है कि गॉडजिला माइनस वन के मुकाबले, गॉडजिला माइनस जीरो का बजट काफी बढ़ाया गया है. तकाशी ने अगर इस बार फिल्म का बजट डेढ़ गुना भी कर दिया हो, तब भी ये करीब 25 मिलियन डॉलर होगा. नमित मल्होत्रा बता चुके हैं कि रामायण के दोनों पार्ट्स का टोटल बजट 500 मिलियन डॉलर है.

Advertisement

दोनों पार्ट्स में से सिर्फ एक का बजट अगर 250 मिलियन डॉलर मान लें, तब भी गॉडजिला माइनस जीरो का बजट रामायण के बजट का दसवां हिस्सा ही है! लेकिन एक बहुत पॉपुलर फ्रेंचाइजी का हिस्सा होने के नाते गॉडजिला माइनस जीरो के लिए ग्लोबल ऑडियंस में पहले ही बहुत हाइप बन चुकी है. जबकि रामायण को अभी हाइप बनाने के लिए बहुत मेहनत करनी है.

दुनिया भर की IMAX स्क्रीन्स के लिए लड़ाई
दुनिया की करीब 1800 IMAX स्क्रीन्स पर रिलीज से फिल्मों का सिर्फ रेवेन्यू नहीं बढ़ता, बल्कि शानदार विजुअल्स वाली फिल्मों के लिए ये एक सम्मान का मुद्दा भी होता है. IMAX के लिए बने होने का मतलब है कि फिल्म की विजुअल क्वालिटी टॉप इंटरनेशनल स्टैंडर्ड को छूती है और ऐसी फिल्मों को जनता स्पेक्टेकल की नजर से देखती है. इसलिए IMAX रिलीज किसी फिल्म के लिए ब्रांडिंग की तरह भी काम करती है.

जैसे रामायण IMAX के लिए बनी पहली इंडियन फिल्म है, वैसे ही गॉडजिला माइनस जीरो इस फॉर्मैट के लिए बनी पहली जापानी फिल्म है. गॉडजिला माइनस जीरो 6 नवंबर को रिलीज होगी. दूसरी तरफ यश ने हाल ही में कहा है कि रामायण को अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में रिलीज करने का प्लान है.

Advertisement

दोनों ही फिल्में बड़ी इंटरनेशनल रिलीज टारगेट कर रही हैं. दोनों ही एशियन सिनेमा के लिए एक बड़ा मोमेंट होंगी. लेकिन पहले रिलीज होने वाली रामायण को दूसरे ही हफ्ते में गॉडजिला माइनस जीरो के लिए कुछ IMAX स्क्रीन्स छोड़नी पड़ेंगी, खासकर यूएस जैसे देशों में.

इससे रामायण की कमाई पर ही नहीं, ग्लोबल स्क्रीन्स पर इसकी प्रेजेंस पर भी फर्क पड़ेगा. यानी नमित मल्होत्रा को इंटरनेशनल लेवल पर नॉर्मल स्क्रीन्स पर रामायण को जगह दिलाने के लिए मेहनत करनी ही है, IMAX स्क्रीन्स के लिए और मेहनत करनी पड़ेगी. अब देखना है कि इस क्लैश में रामायण और गॉडजिला माइनस जीरो में से किसे फायदा होता है, किसे नुकसान.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement