रामायण का दुनिया के सबसे बड़े ट्रेड इवेंट में जलवा! प्रेजेंटर ने कहा 'ये इंडिया की पहली ग्लोबल ब्लॉकबस्टर होगी'

सिनेमाकॉन 2026 में रामायण को मिला रिस्पॉन्स फिल्म की बड़ी कामयाबी का हिंट दे रहा है. जॉन फिथियन जैसे इंडस्ट्री एक्सपर्ट ने इसे ग्लोबल थिएट्रिकल ब्लॉकबस्टर बनने की भविष्यवाणी की है. इंटरनेशनल प्रदर्शकों के बीच बढ़ती दिलचस्पी बताती है कि रामायण सिर्फ भारत नहीं, बल्कि दुनिया भर में धमाका कर सकती है.

Advertisement
रामायण ने सिनेमाकॉन में किया इंटरनेशनल धमाका! (Photo: Screengrab) रामायण ने सिनेमाकॉन में किया इंटरनेशनल धमाका! (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:40 PM IST

रणबीर कपूर की रामायण ने हाल ही में दुनिया के सबसे बड़े फिल्म ट्रेड इवेंट सिनेमाकॉन 2026 में जमकर चर्चा बटोरी. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के साथ इस इवेंट में यश भी मौजूद थे. रावण का किरदार निभा रहे यश, रामायण के को-प्रोड्यूसर भी हैं. सिनेमाकॉन में नमित और यश के इंटरव्यूज के साथ-साथ, रामायण को मिले हॉल की तस्वीरें भी खूब वायरल हुईं.

Advertisement

मेकर्स ने हॉल में रामायण में इस्तेमाल हुए प्रॉप्स और जूलरी भी शोकेस की थी. जहां इंडिया में रामायण के टीजर को काफी मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला था, वहीं सिनेमाकॉन में रामायण को पहुंचाने वाले प्रेजेंटर ने बताया है कि फिल्म को इस ग्लोबल इवेंट में कैसा रिस्पॉन्स मिला.

क्या है सिनेमाकॉन जहां रामायण ने बटोरी चर्चा?
सिनेमाकॉन दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म ट्रेड इवेंट है, जहां दुनिया के सबसे बड़े स्टूडियोज, फिल्म प्रदर्शक और डिस्ट्रीब्यूटर्स एक छत के नीचे मौजूद होते हैं. इसे ऑर्गनाइज करने वाली संस्था, सिनेमा यूनाइटेड को पहले नेशनल एसोसिएशन ऑफ थिएटर ओनर्स (NATO) कहा जाता था. इस एसोसिएशन में रह चुके एग्जीक्यूटिव जॉन फिथियन, पैट्रिक कॉरकोरन और जैकी ब्रेनेमैन ने कुछ साल पहले अपनी कंपनी शुरू की थी— द फिथियन ग्रुप. ये कंपनी दुनिया भर के फिल्म प्रदर्शकों को कंसल्टेंसी ऑफर करती है. यही कंपनी सिनेमाकॉन 2026 में रामायण की प्रेजेंटर थी.

Advertisement

अब जॉन फिथियन ने बताया है कि रामायण को प्रेजेंट करने पर उन्हें कैसा रिस्पॉन्स मिला. जॉन ने लिंक्डइन पोस्ट में बताया कि उनकी कंपनी ने यूएस, कनाडा, कैरेबियन, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के तमाम फिल्म प्रदर्शकों के साथ रामायण के बालरूम हॉल में मीटिंग की. सिनेमाकॉन के अनुभवों के बारे में जॉन ने बताया, 'नमित ने उन्हें रामायण की कुछ क्लिप्स भी दिखाईं जो अभी तक सामने नहीं आई हैं. इनमें ऐसी तकनीकों और स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है जो पहले कभी इस्तेमाल नहीं किए गए. हमने उन अनुभवी वेस्टर्न सिनेमा ऑपरेटर्स से सीखा कि उनके इलाकों में रामायण की मार्केटिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और प्रदर्शन कैसे बेहतर किया जाए'

अपनी बात खत्म करते हुए जॉन ने कहा, 'ये सारी बातचीत देखने के बाद, मैं अब भविष्यवाणी कर सकता हूं कि रामायण (दो पार्ट्स में) इंडिया की सबसे पहली ग्लोबल थिएट्रिकल ब्लॉकबस्टर होगी.'

क्यों मायने रखती है रामायण पर जॉन फिथियन की राय?
जॉन और उनके साथियों ने अपनी कंपनी तीन साल पहले ही शुरू की है. लेकिन सिनेमा यूनाइटेड में रहते हुए, इन लोगों ने करीब दो दशक तक इंटरनेशनल सिनेमा इंडस्ट्री की दिशा-दशा तय करने में बड़ा रोल निभाया है.

ऐसे में जॉन का रामायण पर ये कमेन्ट बताता है कि नमित मल्होत्रा की फिल्म इंटरनेशनल लेवल पर बड़ी चर्चा बटोरने वाली है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल और रवि दुबे जैसे कलाकारों को साथ ला रही रामायण भारत का सबसे बड़ा फिल्म प्रोजेक्ट है. अब देखना है कि दिवाली पर रिलीज होने जा रही रामायण क्या धमाका करती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement