तिहाड़ जेल में कैसे कटे राजपाल के 12 दिन? सीएम रेखा गुप्ता से खास की अपील, बोले- एक गलती...

कर्ज में डूबे राजपाल यादव की मदद के लिए इंडस्ट्री के कई सितारे सामने आए हैं. राजपाल यादव को 18 मार्च तक अंतरिम जमानत मिली है. 12 दिन तक तिहाड़ जेल में बंद रहने के बाद राजपाल ने बताया कि वहां का खाना अच्छा है. उन्होंने अपना एक्सपीरियंस साझा किया.

Advertisement
12 दिन तक तिहाड़ जेल में रहे राजपाल यादव (Photo: Instagram @rajpalofficial) 12 दिन तक तिहाड़ जेल में रहे राजपाल यादव (Photo: Instagram @rajpalofficial)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:18 PM IST

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव 17 फरवरी को तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत पर बाहर आए. 5 फरवरी को उन्होंने चेक बाउंस केस में कर्ज की बकाया राशि न चुका पाने के कारण तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था. करीबन 12 दिन जेल में बिताने के बाद राजपाल भतीजी की शादी के लिए बेल पर बाहर आ चुके हैं. उन्होंने जेल के अंदर बिताए अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है.

Advertisement

राजपाल की दिल्ली की CM से अपील
एक इंटरव्यू में राजपाल ने बताया कि वो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हैं, जहां पैसा बनाया जाता है. लेकिन अंदर से वो एक किसान के बेटे हैं और खुद को किसान ही समझते हैं. एक्टिंग करना उनका पैशन है. इसलिए वो इस इंडस्ट्री में हैं. तिहाड़ जेल में काटे 12 दिनों का अनुभव शेयर करते हुए राजपाल ने इंडिया टीवी संग बातचीत में कहा कि जेल में मौजूद कैदियों में से 10 प्रतिशत से कम को ही दूसरा मौका मिल पाता है.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से अनुरोध करते हुए राजपाल ने कहा- मैं उनसे अपील करना चाहूंगा कि वहां मौजूद कुछ लोगों के लिए वो कुछ करें, क्योंकि किसी की 1 गलती को नजरअंदाज किया जा सकता है. हालांकि मैं न्यायपालिका और उनके फैसले का पूरा सम्मान करता हूं. लेकिन अगर हम उनके लिए कुछ कर सकें, तो अच्छा रहेगा.

Advertisement

जब राजपाल से तिहाड़ जेल के उनके रूटीन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ज्यादा कुछ तो नहीं कहा, बस इतना बताया कि वहां का खाना अच्छा है. वो कहते हैं- तिहाड़ जेल अच्छे से मैनेज किया गया है. इसका लंबा इतिहास भी रहा है. वहां का खाना बहुत अच्छा था. राजपाल को भले ही कुछ दिनों के लिए बेल मिल गई है. लेकिन उनकी मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई है. दिल्ली हाईकोर्ट से उन्हें 18 मार्च तक ही जमानत मिली है. 

मुश्किल भरे इस वक्त में राजपाल के साथ पूरी इंडस्ट्री खड़ी रही. सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद, गुरु रंधावा, राव इंद्रजीत सिंह, वरुण धवन जैसे सितारों ने एक्टर को आर्थिक मदद देने का वादा किया. राजपाल के परिवार, मैनेजर और पत्नी राधा ने सेलेब्स का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया. राजपाल जेल से बेल मिलने के बाद अपनी भतीजी की शादी में शामिल हो सकेंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »