90s के सुपरस्टार राहुल रॉय को स्क्रीन पर देखने के लिए जो फैंस बेताब थे. वे खुश हो जाइए. क्योंकि कलर्स के कुकिंग शो लाफ्टर शेफ ने फैंस की ये मुराद पूरी कर दी है. एक्टर लाफ्टर शेफ 3 के अपकमिंग एपिसोड में गेस्ट बनने वाले हैं. 60 साल के आशिकी हीरो राहुल शो में बड़ा धमाल करने वाले हैं.
छोटे पर्दे पर राहुल रॉय
कलर्स पर शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें राहुल की स्वैग से एंट्री होती है. वो फिल्म आशिकी का फेवरेट सॉन्ग 'आशिकी' गाते हुए शो में एंट्री लेते हैं. कुकिंग शो में एक्टर का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया जाता है. लेकिन अचानक से सेट पर माहौल बदल जाता है. जैसे भारती ने एक्टर को बताया कि उनकी जोड़ी निया शर्मा के साथ बनी है. वो निया के साथ खाना बनाएंगे. ये सुनते ही राहुल का पारा हाई हो जाता है. वो गुस्से में अपना गिटार जमीन में पटकते हैं. फिर भड़कते हुए कहते हैं- क्या.... मैं नहीं कर रहा हूं ये शो. राहुल को गुस्से में देख सेट पर मौजूद हर शख्स शॉक्ड हो जाता है.
निया उन्हें शांत कराने आती हैं. वो एक्टर से कहती हैं- राहुल जी, आप जैसा मेरे बारे में सोच रहे हैं, वैसा नहीं है. आपको मेरे बारे में गलत बताया गया है. मैं वैसी नहीं हूं. लेकिन एक्टर का गुस्सा कम होने का नाम नहीं लेता. वो गुस्से में शेर की तरह दहाड़ते हुए दिखे. प्रोमो देखकर फैंस स्तब्ध हो गए हैं. किसी ने लिखा- बेचारी निया. यूजर्स राहुल के बदले तेवर की वजह पूछने लगे. किसी ने कहा ये क्या हो रहा है. क्यों राहुल रॉय को नाराज किया जा रहा है. हालांकि कईयों का मानना है ये बस प्रमोशनल स्ट्रैटिजी के लिए किया गया स्टंट है. यूजर्स राहुल को शो में देखने के लिए बेसब्र हैं.
पिछले दिनों राहुल रॉय का एक स्ट्रगलिंग इंफ्लुएंसर संग कोलाब में शूट किया रील वीडियो वायरल हुआ था. इसे क्रिंज बताते हुए यूजर्स ने राहुल पर तरस खाया था. लोगों का कहना था ऐसी क्या मजबूरी थी जो राहुल को ऐसे किसी के साथ वीडियो बनाने की जरूरत पड़ गई है. ट्रोल होने पर राहुल ने रिएक्ट किया था. उन्होंने लोगों से अच्छा काम देने की अपील की थी. उस कंट्रोवर्सी के बाद कलर्स ने राहुल को अपने शो लाफ्टर शेफ में गेस्ट बनने का मौका दिया है. चैनल की इस पहल की यूजर्स ने तारीफ की है. राहुल अपने करियर के डाउनफॉल में हैं. वो B ग्रेड मूवीज में भी काम कर चुके हैं. उन्हें इंडस्ट्री में सालों से अच्छा काम नहीं मिला है. वो स्ट्रगल जरूर कर रहे हैं. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क