'कॉकरोचों ने कमाल कर दिया', बोले प्रकाश राज, कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन का किया समर्थन

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को बॉलीवुड सेलेब्स का सपोर्ट लगातार मिल रहा है. अब पैन-इंडिया एक्टर प्रकाश राज ने भी CJP को सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर एक बयान दिया है. वो उनके आंदोलन को देख खुश हुए हैं.

Advertisement
कॉकरोच पार्टी को मिला समर्थन (Photo: X@Coacroach_party/@prakashraaj) कॉकरोच पार्टी को मिला समर्थन (Photo: X@Coacroach_party/@prakashraaj)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:22 PM IST

दिल्ली में आज कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने शांतिपूर्ण आंदोलन से सभी को हैरान किया. नीट पेपर लीक मामले के बाद इस आंदोलन में शामिल होने काफी जनता पहुंची. उनकी मांग सिर्फ एक थी कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपना इस्तीफा दे दें. CJP को इसमें बॉलीवुड सेलेब्स का फुल सपोर्ट मिला. 

ऋचा चड्ढा, अतुल कुलकर्णी जैसे जाने-माने कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए आंदोलन का समर्थन किया. ऋचा विदेश में बैठकर दिल्ली में मौजूद कॉकरोच पार्टी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही थीं. इस आंदोलन में प्रकाश राज और बिग बॉस फेम कुनिका सदानंद के शामिल होने की उम्मीद भी की जा रही थी. लेकिन अफसोस, दोनों सितारे दिल्ली के जंतर-मंतर पर नहीं पहुंच पाए. 

Advertisement

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने प्रकाश राज को लिखा भी कि उन्होंने एक्टर को इस आंदोलन में काफी मिस किया. अगर वो वहां होते, तो शायद उनकी आवाज को थोड़ा और महत्व मिलता. फैंस की बात भी प्रकाश राज ने सुनी और CJP पार्टी को अपना समर्थन भेजा. एक्टर ने आंदोलन खत्म होने के बाद, सभी कॉकरोचों की तारीफ की जिन्होंने अपनी हक की लड़ाई लड़ी. 

CJP आंदोलन पर क्या है प्रकाश राज का रिएक्शन?

X पर प्रकाश राज ने एक फैन की बात पर लिखा- मैंने वहां आने और अपना पूरा समर्थन दिखाने की पूरी कोशिश की, लेकिन पहले से तय काम की वजह से नहीं आ पाया. मैं हमेशा इस आंदोलन के साथ हूं. मुझे बहुत-बहुत खुशी हुई कि कॉकरोचों ने धमाल मचा दिया. प्रिय सोनम वांगचुक, वहां जाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. हमारी शिक्षा व्यवस्था के भविष्य के लिए आपसे बेहतर व्यक्ति और कोई नहीं हो सकता. 

Advertisement

प्रकाश राज पहले भी CJP के आंदोलन में शामिल नहीं होने का कारण बता चुके थे. उन्होंने कहा था कि वो अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं, इसलिए दिल्ली आकर आंदोलन का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. 

आंदोलन में पूरी हुई मांग?

कॉकरोच जनता पार्टी की मांग थी कि आज यानी 6 जून को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपना इस्तीफा दें. अगर वो ऐसा नहीं करेंगे, तो उनका आंदोलन जारी रहेगा. हालांकि अभी तक धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया है, ऐसे में अब CJP का अगला कदम क्या होगा इसपर देशभर की निगाहें टिकी हुई हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »