अक्षय कुमार की वजह से छोड़ी फिल्म 'OMG2', परेश रावल का छलका दर्द, नहीं मिला क्रेडिट

एक्टर परेश रावल ने दावा किया है कि 'OMG 2' की कहानी एक ऐसे आइडिया से शुरू हुई थी जिसे उन्होंने डायरेक्टर अमित राय के साथ मिलकर तैयार किया था. उन्होंने कहा कि बाद में फिल्म की कहानी बदल गई और उन्हें ओरिजिनल कॉन्सेप्ट का क्रेडिट नहीं मिला.

Advertisement
परेश रावल का छलका दर्द (Photo: Screengrab) परेश रावल का छलका दर्द (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:59 AM IST

एक्टर परेश रावल ने दावा किया है कि 'OMG 2' की कहानी असल में एक आइडिया के तौर पर शुरू हुई थी, जिसे उन्होंने डायरेक्टर अमित राय के साथ मिलकर डेवलप किया था. उन्होंने कहा कि उन्हें इस कहानी या कॉन्सेप्ट का क्रेडिट नहीं दिया गया. एक्टर ने यह भी कहा कि अक्षय कुमार के इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के बाद कहानी में काफी बदलाव किए गए, जिसकी वजह से उन्होंने फिल्म से अलग होने का फैसला किया.

Advertisement

विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल के लिए दिए एक इंटरव्यू में परेश ने बताया कि उनकी ओरिजिनल कहानी पिता-बेटे के रिश्ते पर आधारित एक ड्रामा थी. जिसमें सेक्स एजुकेशन, लोगों के बीच बेइज्जती और न्याय के लिए माता-पिता की लड़ाई जैसे मुद्दे शामिल थे. उन्होंने कहा कि इसमें भगवान या किसी दैवीय किरदार का कोई रोल नहीं था और इसे कभी भी 'OMG' के सीधे सीक्वल के तौर पर नहीं सोचा गया था.

क्रेडिट तक नहीं दिया गया-परेश रावल
परेश के मुताबिक, सबसे दुखद बात यह थी कि उन्हें ओरिजिनल आइडिया के लिए कोई क्रेडिट नहीं मिला. उन्होंने कहा, 'सबसे दुखद बात यह है कि मुझे कहानी या कॉन्सेप्ट का क्रेडिट तक नहीं दिया गया. मेरा नाम कहीं भी नहीं लिया गया.'

एक्टर ने यह भी दावा किया कि इंडस्ट्री के कई लोगों को पता था कि यह कहानी कहां से आई है. परेश ने आगे कहा, 'अमित, अक्षय कुमार, अश्विन, अजय देवगन, करण जौहर और सलमान खान - सभी जानते हैं कि यह मेरा आइडिया और मेरी कहानी थी. शायद अजय और सलमान ने इस विषय की वजह से मना कर दिया होगा. उन्हें लगा होगा कि यह विवादित हो सकती है. मैंने उन्हें कॉन्सेप्ट समझाने की कोशिश की थी.'

Advertisement

परेश ने बताया कि उन्होंने डायरेक्टर अमित राय से संपर्क किया था. जिनकी फिल्म 'रोड टू संगम' उन्हें बहुत पसंद थी, और उन्हें अपना शुरुआती आइडिया बताया था. परेश ने बताया कि कहानी एक स्कूली छात्र के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी एक प्राइवेट हरकत रिकॉर्ड करके वायरल कर दी जाती है, जिससे उसे समाज से अलग-थलग कर दिया जाता है. ऐसे में उसका पिता उसका बचाव करने और बच्चे पर थोपी गई शर्म को चुनौती देने की कोशिश करता है.

एक्टर ने बताया कि बाद में अक्षय ने उन्हें फिल्म में एक्टिंग करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया क्योंकि उन्हें वह कहानी वैसी नहीं लगी जिसे डेवलप करने में उन्होंने मदद की थी.

अक्षय कुमार को किया मना
परेश राव कहा, 'मैंने अक्षय से बात की. उन्होंने मुझे फिल्म करने के लिए कहा. मैंने उनसे कहा, 'नहीं. यह वह फिल्म नहीं है जिसकी मैंने कल्पना की थी. इस कहानी में भगवान का कोई रोल नहीं है.' उन्होंने मुझे मनाने की कोशिश की, लेकिन मैं शुरू से ही इस स्क्रिप्ट से जुड़ा हुआ था. मुझे अच्छी तरह पता था कि यह कैसी होनी चाहिए. इसीलिए मैं इससे अलग हो गया.' आखिर में पंकज त्रिपाठी ने पिता का रोल निभाया, जबकि अक्षय 'शिव के दूत' के तौर पर नजर आए. 

Advertisement

2023 में रिलीज हुई फिल्म 'OMG 2' को सेक्स एजुकेशन और धार्मिक दृश्यों के मिश्रण के कारण CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) की कड़ी जांच-पड़ताल का सामना करना पड़ा. कई बदलावों के बाद, जिसमें अक्षय के किरदार को भगवान शिव के बजाय एक दैवीय दूत के रूप में दिखाना शामिल था, फिल्म को आखिरकार 'A' सर्टिफिकेट के साथ मंजूरी मिल गई.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »