ऋषि कपूर की मौत का सदमा, नीतू कपूर को लगी पीने की लत, महीनों नहीं सोईं

नीतू कपूर ने अपने पति ऋषि कपूर के चले जाने वाला वक्त याद किया, जब वो बेहद दर्द भरी जिंदगी जी रही थीं. एक्ट्रेस ने बताया कि वो महीनों तक सोती नहीं थीं. अपना जीवनसाथी खोने के बाद, नीतू कपूर की जिंदगी दुख से भर गई थी.

Advertisement
पति ऋषि कपूर को नीतू कपूर ने किया याद (Photo: ITG) पति ऋषि कपूर को नीतू कपूर ने किया याद (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:30 PM IST

बॉलीवुड वेटरन एक्टर ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं हैं. मगर उन्हें आज भी याद किया जाता है. हाल ही में उनकी पत्नी नीतू कपूर, जिनकी नई फिल्म थिएटर्स में आ रही है उन्होंने एक्टर के गुजर जाने के बाद का वक्त याद किया है. नीतू कपूर ने बताया कि कैसे उनकी जिंदगी में दुखों के बादल छा गए थे. 

ऋषि कपूर के जाने का झेला दर्द

Advertisement

सोहा अली खान के पॉडकास्ट में नीतू कपूर ने बताया कि जब उनके पति ऋषि कपूर का निधन हुआ, तो उन्होंने काफी ज्यादा ड्रिंक करना शुरू कर दिया था. वो महीनों तक सोती नहीं थीं, जिसके बाद उन्हें डॉक्टर से ट्रीटमेंट लेनी पड़ी. एक्ट्रेस ने कहा- जब ऋषि जी गुजर गए, तो लोगों ने कहा की थेरेपिस्ट के पास जाओ. मैं काफी डाउन हो गई थी. मैंने थेरेपिस्ट से बात की कि मैं क्या करूंगी ये सब करके? जबतक मैं खुद स्ट्रॉन्ग नहीं हूं, तबतक थेरेपी क्या करेगी? ये सब बेकार की बातें हैं. जबतक आप खुद से फैसला नहीं लेंगे और खुद स्ट्रॉन्ग नहीं बनेंगे, तबतक कुछ नहीं होगा.

टूट गई थीं नीतू कपूर, लेना पड़ा ट्रीटमेंट

नीतू कपूर ने आगे बताया कि जब ऋषि कपूर गुजर गए, तो उनके साथ क्या-क्या हुआ जिसके बारे में कोई नहीं जानता. एक्ट्रेस ने कहा- जब मेरे पति का निधन हुआ, मैं एक-दो महीने तक सो नहीं पाई. इसके बाद मुझे ड्रिंक करने की लत लग गई. फिर, मैं बिना ड्रिंक किए सो नहीं पाती थी. चूंकि मैं अपनी सेहत का बड़ा ध्यान रखती हूं, इसलिए मैं खुद को उस हालत में नहीं देख सकी. मुझे घर में रहने से एक वहशत (घबराहट) हो गई, मैं सिर्फ अपनी आंखें-दिमाग बंद करके सोना चाहती थी. 

Advertisement

'तभी मैंने अपने डॉक्टर को कॉल किया और उन्हें अपनी स्थिति बताई. मुझे मदद की जरूरत है. मैं इस फेज को पसंद नहीं कर रही, मैं इसके लिए नहीं बनी हूं. मैं हेल्थ पर फोकस रखने वालों में से हूं. मुझे इससे बाहर आना है. तो डॉक्टर ने मुझे एक बहुत बड़ी गायनेकोलॉजिस्ट से मिलवाया. वो रात को मेरे घर आती थी, करीब 11 बजे और मुझे नींद का इंजेक्शन देती थी ताकि मैं सो सकूं. फिर वो वहां बैठती थी जबतक मैं पूरी तरह सो नहीं जाती थी. ये सिलसिला करीब 10 दिन तक चला, जिसके बाद उनकी सेहत में सुधार आया.

इसी बातचीत में एक्ट्रेस ने ऋषि कपूर के जाने के बाद झेली ट्रोलिंग पर भी रिएक्ट किया था. उन्होंने बताया कि जब लोगों ने उनके लिए लिखा कि पति के जाने के बाद वो एक्टिंग में घुस गईं, तो उन्हें इस बात से काफी तकलीफ पहुंची.

बात करें नीतू कपूर के वर्क फ्रंट की, तो वो इन दिनों अपनी नई फिल्म दादी की शादी को लेकर भी सुर्खियों में हैं. ये फिल्म आज ही थिएटर्स में लगी है. इसमें उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और कॉमेडी के किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement