नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर एक्स वाइफ आलिया ने लगाया रेप का आरोप, केस दर्ज

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्स वाइफ आलिया सिद्दीकी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वो एक्टर पर बेहद गंभीर आरोप लगाती नजर आईं. वीडियो में आलिया सिद्दीकी रोते हुए कह रही हैं कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी उनसे उनके बच्चे छीनना चाहते हैं. आलिया सिद्दीकी ने एक्टर पर रेप का आरोप लगाते हुए केस भी दर्ज कराया है.

Advertisement
 नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आलिया सिद्दीकी नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आलिया सिद्दीकी

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 25 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 9:13 AM IST

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्स वाइफ आलिया सिद्दीकी ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. एक्स वाइफ आलिया सिद्दीकी ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कराया है. इस बारे में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया.

आलिया सिद्दीकी ने शेयर किया वीडियो
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्स वाइफ आलिया सिद्दीकी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वो एक्टर पर बेहद गंभीर आरोप लगाती नजर आईं. वीडियो में आलिया सिद्दीकी रोते हुए कह रही हैं कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी उनसे उनके बच्चे छीनना चाहते हैं. वो इन दिनों आर्थिक तंगी से भी जूझ रही हैं. 

Advertisement

वीडियो शेयर करते हुआ आलिया लिखती हैं, 'एक महान एक्टर जो महान इंसान बनने की कोशिश किया करता है अक्सर. उसकी बेरहम मां जो मेरे मासूम बच्चे को नाजायज बोलती है और ये घटिया आदमी चुप रहता है. वर्सोवा पुलिस स्टेशन में कल ही इसके खिलाफ रेप की शिकायत (प्रूफ के साथ) दर्ज कराई है. कुछ भी हो जाये इन बेरहम हाथों में अपने मासूम बच्चों को नहीं जाने दूंंगी.'  

इंस्टाग्राम पर किए गए वीडियो में आलिया कहती हैं, 'नवाज ने कल कोर्ट में एक केस डाला है, जिसमें उनका कहना है कि वो बच्चे की कस्टडी चाहते हैं. मैं आप लोगों से ये जानना चाहती हूं कि जिस शख्स ने कभी बच्चों को महसूस ही नहीं किया है, ना पेट में महसूस किया, ना उसके बाद महसूस किया. जिसे नहीं पता कि बच्चे का डायपर कितने का आता है. डायपर पहनाते कैसे हैं. उसे ये नहीं पता कि बच्चे बड़े कब हो गए, उसे कुछ नहीं पता और उन बच्चों को मुझसे छीनकर ये बताना चाहता है अपने पावर से और दिखाना चाहता है कि वो बहुत अच्छा बाप है.'

Advertisement

बच्चों के बारे में बात करते हुआ आलिया रोने लगती हैं और कहती हैं कि 'नवाज अपनी पावर का गलत का इस्तेमाल कर रहे हैं. वो पैसों से कुछ भी खरीद सकते हैं, लेकिन मेरे बच्चे मुझसे नहीं छीन सकते हैं.' नवाजुद्दीन और अपने आलिया रिश्ते को लेकर आलिया कहती हैं, 'तुमने मुझे अपनी पत्नी नहीं माना, लेकिन मैंने तुम्हे हमेशा अपना पति माना. इस चीज को मैं कभी बर्दाश्त नहीं करूंगी. मेरे पास एक-एक पैसे की दिक्कत है और तुम मेरे बच्चे मुझसे छीन रहे हो.' आगे आलिया कहा कि उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा है ये फैसला उनके हक में आएगा. 

एक्टर ने पत्नी संग विवाद पर तोड़ी चुप्पी
हाल ही में नवाजुद्दीन ने पत्नी संग चल रहे विवाद को लेकर चुप्पी तोड़ी. एक इंटरव्यू में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मामले पर बात करते हुए कहा, 'मैं किसी भी चीज के बारे में कुछ कहना नहीं चाहता हूं. बस मैं इतना जरूर चाहता हूं कि मेरे बच्चे स्कूल जाएं. इन सबकी वजह से मेरे बच्चों की स्कूलिंग पर बुरा प्रभाव पड़ा है. मेरे बच्चे दुबई में पढ़ते हैं और पिछले एक महीने से वे यहां हैं. मैं बस यही अपील करना चाहूंगा कि मेरे बच्चे स्कूल जाएं.'  बच्चों के बारे में बात करते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी इमोशनल भी हो गए.

Advertisement

अब देखना होगा कि आगे क्या होता है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »