मौनी रॉय संग हुआ तलाक, सोशल मीड‍िया पर एक्ट‍िव हुए सूरज, कमेंट बॉक्स किया बंद

मौनी रॉय ने पति सूरज नांबियार से अलग होने की खबरों पर मुहर लगा दी है. शादी के 4 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया. तलाक की खबरों के बीच सूरज ने इंस्टाग्राम पर वापसी तो की, लेकिन शादी की तस्वीरें डिलीट कर दी हैं.

Advertisement
मौनी रॉय के पति ने मिटाई यादें (Photo: ITG) मौनी रॉय के पति ने मिटाई यादें (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:04 PM IST

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने तलाक का कंफर्मेशन दे दिया है. शादी के 4 साल बाद उन्होंने अलग होने का फैसला लिया है. बीते कुछ दिनों से पति सूरज नांबियार से अलग होने की चल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए मौनी ने कहा कि- हम ये कहना चाहते हैं कि हमने आपसी समझ के साथ अलग होने का फैसला किया है और इस मुश्किल वक्त को शांति और निजी तौर पर संभाल रहे हैं.

Advertisement

इसके अलावा मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में सभी से गुजारिश की कि- हम सभी से हाथ जोड़कर गुजारिश करते हैं कि हमें प्राइवेसी और सम्मान दें. मेरे या सूरज के बारे में कोई झूठी खबर ना फैलाएं. इस मुश्किल समय में हमें थोड़ी शांति दें.

सोशल मीडिया पर वापस लौटे सूरज

मौनी और सूरज की शादी क्यों टूटी? इस पर चर्चा करते हुए यूजर्स एक्ट्रेस के पति पर धोखा देने का आरोप लगा रहे थे. उनके सोशल मीडिया पोस्ट और पूरानी तस्वीरों को निकालकर यूजर्स अपनी ही कहानियां गढ़ रहे थे. अपनी इमेज खराब होते देखना सूरज के लिए भी गंवारा न था. इसलिए इस निगेटिविटी से बचने के लिए मौनी के पति ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया था. 

तलाक का ऐलान करने के बाद भले ही कपल ने इस सेपरेशन पोस्ट का कमेंट सेक्शन बंद रखा हो. लेकिन ही सूरज की सोशल मीडिया पर वापसी हो गई है. वो अब फिर इंस्टाग्राम पर लौट आए हैं. 

Advertisement

डिलीट की मौनी संग शादी की तस्वीरें

लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि सूरज के इंस्टा पर मौनी संग शादी की कोई तस्वीर मौजूद नहीं है. उन्होंने सभी यादें मिटा दी हैं. जबकि एक्ट्रेस ने अभी तक वेडिंग फोटोज को डिलीट नहीं किया है. 2024 तक पति संग सभी तस्वीरें मौजूद हैं. वहीं सूरज ने अपने बाकी कुछ रिसेंट पोस्ट के कमेंट सेक्शन को भी बंद रखा है. 

दुबई बेस्ड बिजनेसमैन हैं सूरज 

मालूम हो कि सूरज एक दुबई बेस्ड बिजनेसमैन हैं. वो लाइमलाइट से दूर रहे हैं और उनका फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. वो बेंगलुरु के रहने वाले हैं और दुबई में बिजनेसमैन और इन्वेस्टमेंट बैंकर के तौर पर काम करते थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से फाइनेंशियल और मैनेजेरियल अकाउंटिंग की पढ़ाई की थी. पढ़ाई पूरी करने के बाद वो दुबई में अपने पिता के बिजनेस से जुड़ गए थे.

मौनी संग भी शुरू किया रेस्टोरेंट का बिजनेस

शादी के बाद मौनी और सूरज ने बिजनेस की दुनिया में भी कदम रखा. साल 2022 में दोनों ने मिलकर ‘अल्टीमेट गुरुस’ नाम का ग्लोबल एड-टेक प्लेटफॉर्म लॉन्च किया. इसके बाद 2023 में उन्होंने मुंबई में ‘बदमाश’ नाम का एक हाई-एंड रेस्टोरेंट भी शुरू किया.

Advertisement

मौनी-सूरज की पहली मुलाकात 2019 में दुबई में न्यू ईयर पार्टी के दौरान कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी. डेटिंग के दौरान इन्होंने हमेशा अपने रिश्ते को छुपाकर रखा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात 2019 में दुबई में न्यू ईयर पार्टी के दौरान कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी.

करीब दो साल तक डेट करने के बाद मौनी ने सूरज को अपने परिवार से मिलवाया. बताया जाता है कि ये मुलाकात मंदिरा बेदी के घर पर हुई थी. इसके बाद जनवरी 2022 में दोनों ने गोवा में शादी कर ली. उनकी शादी बंगाली और मलयाली दोनों रीति-रिवाजों से हुई थी. शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement