'हमें मारने की धमकी मिल रही', मोनालिसा-फरमान ने लगाई गुहार, मांगी मदद

मोनालिसा भोसले और उनके पति फरमान खान को अपनी इंटरफेथ शादी को लेकर तीखी आलोचना और जान से मारने की धमकियों का सामना करना पड़ रहा है. दोनों ने अब मदद की गुहार लगाई है.

Advertisement
मोनालिसा ने लगाई मदद की गुहार (PHOTO: Social Media) मोनालिसा ने लगाई मदद की गुहार (PHOTO: Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:05 PM IST

महाकुंभ 2025 के दौरान वायरल हुई मोनालिसा भोसले, जिन्हें दुनिया 'कुंभ मेला गर्ल' के नाम से जानती है, इन दिनों वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. मोनालिसा ने एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो अपने पति फरमान खान के साथ मदद की गुहार लगा रही है.

दरअसल मोनालिसा के फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर हुआ. जिसमें इस कपल ने सार्वजनिक रूप से मदद की अपील की है. 

Advertisement

मोनालिसा का वीडियो वायरल
शादी के कुछ ही समय बाद मोनालिसा और फरमान ने एक परेशान करने वाला वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो के जरिए उन्होंने सीएम और पुलिस कमिश्नर और मीडिया से हस्तक्षेप करने की अपील की है. 

कपल का आरोप है कि उन्हें सरेआम जान से मारने और काट डालने जैसी खौफनाक धमकियां दी जा रही हैं. मोनालिसा ने बताया कि उन्होंने औपचारिक रूप से अधिकारियों को पत्र और मेल भेजकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. मोनालिसा ने वीडियो में कहा, 'मैं मोनालिसा भोसले और ये मेरे पति फरमान खान है. मैं ये वीडियो एक लेटर के साथ सभी को मेल कर रही हूं, प्लीज हमारी मदद करो. हमें खुलेआम मारने और काटने की धमकी दी जा रही है.' 

मिला था केरल सरकार का सपोर्ट
बता दें कि विवादों से घिरने से पहले, इस मोनालिसा और फरमान ने अपनी शादी को लेकर केरल सरकार से मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया था. 11 मार्च, 2026 को अरुमानूर श्री नैनार देवा मंदिर में हुई इस शादी में उम्मीद से कहीं ज्यादा लोग शामिल हुए थे. 

Advertisement

फरमान ने खुशी जाहिर करते हुए बताया था कि उन्हें यकीन नहीं था कि उनकी शादी इतनी भव्य होगी. इस मौके पर शिक्षा मंत्री सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने पहुंचकर जोड़े को अपना आशीर्वाद दिया था. मोनालिसा ने भी केरल प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा था कि उनके लिए सभी धर्म एक समान हैं और वे सभी में विश्वास रखती हैं.

मोनालिसा भोसले पहली बार तब चर्चा में आई थीं जब 2025 के महाकुंभ मेले के दौरान उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे. रुद्राक्ष की माला बेचते हुए उनकी मासूमियत ने उन्हें रातों-रात पहचान दिला दी थी. रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी और फरमान की मुलाकात एक फिल्म प्रोजेक्ट के दौरान हुई थी. काम के साथ-साथ दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement