'2 घंटे के 10 हजार बहुत ज्यादा', मुंबई में मेड की सैलरी पर बोलीं कीर्ति कुल्हारी, मिनी माथुर ने लगाई क्लास

कीर्ति कुल्हारी इस वक्त मेड की सैलरी की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं. एक्ट्रेस ने ऐसा कुछ कहा कि सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. जानिए एक्ट्रेस ने क्या कहा था.

Advertisement
कीर्ति पर मिनी का निशाना (Photo: Instagram/@iamkirtikulhari/@minimathur) कीर्ति पर मिनी का निशाना (Photo: Instagram/@iamkirtikulhari/@minimathur)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:37 AM IST

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी इन दिनों फिल्मों से कहीं ज्यादा अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. हाल ही में उन्होंने मुंबई में कुक और मेड की सैलरी को लेकर एक ऐसा कमेंट कर दिया, जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ गया. कीर्ति का मानना है कि मुंबई के पॉश इलाकों में काम करने वाले बहुत ज्यादा पैसे चार्ज करते हैं. उनके इस बयान के सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं. 

Advertisement

जहां एक तरफ कुछ लोग कीर्ति की बात से इत्तेफाक रख रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं. इसी बीच फेमस टेलीविजन होस्ट और एक्ट्रेस मिनी माथुर ने भी कीर्ति के इस बयान पर अपना तीखा रिएक्शन दिया है और उनकी क्लास लगा दी है.

जानिए क्या कहा कीर्ति कुल्हारी ने?
दरअसल, 'बॉलीवुड बबल' को दिए एक हालिया इंटरव्यू में कीर्ति कुल्हारी ने मुंबई के यारी रोड इलाके में अपने नए घर में शिफ्ट होने का एक्सपीरियंस शेयर किया. इस दौरान उन्होंने वहां मेड और कुक के रेट्स पर हैरानी जताते हुए कहा, 'मैं हाल ही में यारी रोड में एक नए घर में शिफ्ट हुई हूं. वहां जब मैंने कुक और मेड से बात की, तो उन्होंने जो रेट बताए, वो मुझे बिल्कुल समझ नहीं आए. वह मुझसे दो घंटे के काम के लिए 10,000 मांग रही थी. मैं चाहती थी कि उन दो घंटों में झाड़ू, पोछा और बर्तन के अलावा डस्टिंग और कपड़े धोने जैसे बाकी काम भी हो जाएं.'

Advertisement

क्या हमारी शक्ल देखकर ज्यादा पैसे मांगे जाते हैं?
कीर्ति ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि वह इस मुद्दे पर अपने मैनेजर से भी चर्चा कर रही थीं. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर दो घंटे के काम के लिए कोई ₹10,000 कैसे चार्ज कर सकता है? एक्ट्रेस ने कहा, 'तुम दिन में सिर्फ दो घंटे के लिए आ रही हो और अपने हिसाब से काम करके जा रही हो... तो फिर मुझसे ₹10,000 किस बात के लिए जा रहे हैं? उस वक्त हमें लगा कि क्या सेलिब्रिटी होने के नाते हमारी शक्ल देखकर इतने पैसे मांगे जा रहे हैं? शायद वो सोचते हैं कि इनके पास तो बहुत पैसा होगा, चलो थोड़ा और मांग लेते हैं.'

मिनी माथुर ने लगाई क्लास
कीर्ति कुल्हारी का यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो इस पर टीवी होस्ट मिनी माथुर की नजर पड़ी. मिनी को कीर्ति की यह सोच बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने कमेंट सेक्शन में अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, 'जरा सोचिए कि उनके वो दो घंटे, हमें अपने दो घंटों में कितना कमा कर देते हैं. यह रकम दुनिया के किसी भी कोने में तय की गई न्यूनतम मजदूरी (मिनिमम वेज) से भी बेहद कम है.' 

Advertisement

कॉमेडियन विवेक समतानी ने भी कसा तंज
मिनी माथुर के अलावा जाने-माने स्टैंडअप कॉमेडियन विवेक समतानी ने इस मामले पर चुटकी लेते हुए लिखा, 'यह मुश्किल से 2 डॉलर प्रति घंटा (लगभग ₹160) बैठता है, और आपको यह भी बहुत ज्यादा लग रहा है? वाह.' सोशल मीडिया पर लोग कीर्ति को ट्रोल करते हुए कह रहे हैं कि लाखों-करोड़ों कमाने वाले सितारों को गरीबों की मेहनत की कीमत बहुत ज्यादा लगती है.

पिंक और उरी जैसी फिल्मों से कमाया है नाम
जो लोग कीर्ति कुल्हारी के काम से वाकिफ नहीं हैं, उन्हें बता दें कि वह बॉलीवुड की एक बेहद टैलेंटेड एक्ट्रेस मानी जाती हैं. उन्होंने 'जल' (2013), 'पिंक' (2016), 'इन्दु सरकार' (2017), 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' (2019) और 'मिशन मंगल' (2019) जैसे कई बड़े और दमदार प्रोजेक्ट्स में अपनी बेहतरीन एक्टिंग जलवा दिखाया है. कीर्ति को आखिरी बार पर्दे पर फिल्म 'बैडऐस रवि कुमार' में देखा गया था.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »