Malaika Arora at Sheikh Zayed Grand Mosque Dubai: बुर्का पहनकर मस्जिद पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, पैर देखकर यूजर्स हैरान

मलाइका अरोड़ा ने दुबई की शेख जायद ग्रैंड मस्जिद में बुर्का पहनकर एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
बुर्के में मलाइका (PHOTO: SCREENGRAB) बुर्के में मलाइका (PHOTO: SCREENGRAB)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:37 PM IST

बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा अपने हर अंदाज से फैन्स का दिल जीत लेती हैं. वो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. अब मलाइका ने सोशल मीडिया पर नया वीडियो अपलोड किया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. असल में इन दिनों मलाइका दुबई में हैं और वो बुर्का पहनकर शेख जायद ग्रैंड मस्जिद पहुंचीं. मलाइका को मस्जिद में देखकर यूजर्स सरप्राइज हैं और वो अपना रिएक्शन दिए बिना नहीं रह पाए. 

Advertisement

मस्जिद में मलाइका 
मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वो अबू धाबी की मशहूर शेख जायद ग्रैंड मस्जिद में दिखाई दे रही हैं. वीडियो में मलाइका ब्लैक कलर का बुर्का पहने दिख रही हैं. बुर्का पहनकर वो मस्जिद की भव्यता निहारती दिख रही हैं. उनके चेहरे पर नूर और सुकून नजर आ रहा है. मलाइका ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- कुछ जगहें आपको रुकने पर मजबूर कर देती हैं. कुछ आपको महसूस कराती हैं. इस जगह ने ये दोनों काम किए. 

मलाइका को बुर्के में देखकर यूजर्स हैरान हैं. एक यूजर ने लिखा कि अब तक का सबसे अच्छा आउटफिट. दूसरे ने कहा कि हिदायत कर लीजिए.

इस दौरान कई लोगों की नजर मलाइका के पैरों पर भी पड़ी. मलाइका ने पैरों में शूज पहने हुए थे. किसी भी मस्जिद में चप्पल या शूज पहनकर घूमना मना होता है. इसलिए मलाइका के पैरों में शूज देखकर सभी सरप्राइज हैं. उनके बुर्के वाले गेटअप ने भी लोगों को हैरान किया है. 

Advertisement

नए रिश्ते की चर्चा
मलाइका का मस्जिद वीडियो सामने आते ही उनके नए रिलेशनशिप की भी चर्चा होने लगी है. रिपोर्ट के मताबिक, मलाइका दुबई सर्वेश शशि के साथ घूमने गई हैं. कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि मलाइका, सर्वेश शशि को डेट कर रही हैं. दुबई की ग्रैंड मस्जिद में सर्वेश को मलाइका के कंधे पर हाथ रखकर फोटो क्लिक कराते देखा गया. दोनों की रोमांटिक पिक्चर्स लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं. 

हालांकि, अब तक मलाइका ने रिलेशनशिप पर किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »