'सपना सच होने जा रहा है', फादर्स डे पर सनी देओल के बेटे का पोस्ट, फिल्म बंटवारा 1947 में दिखेगी जोड़ी

आज फादर्स डे पर बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने पिता के नाम पोस्ट डेडीकेट की है. सनी देओल के बेटे करण अपने पिता के साथ पहली बार बड़ी स्क्रीन पर दिखेंगे, ऐसे में उन्होंने अपनी फिल्म से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.

Advertisement
एक फिल्म में दिखेंगे सनी-करण (Photo: Instagram @iamkarandeol) एक फिल्म में दिखेंगे सनी-करण (Photo: Instagram @iamkarandeol)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:49 PM IST

पूरे देश में आज फादर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है. हर कोई अपने पिता पर इस खास दिन प्यार लुटाता हुआ नजर आया. बॉलीवुड में भी कई फेमस सेलेब्स ने अपने पिता की तस्वीर शेयर करके उन्हें विश किया. बॉलीवुड स्टार सनी देओल के बेटे करण ने भी इस दिन को अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट से खास बनाया. 

सनी के बेटे का इमोशनल पोस्ट

Advertisement

करण ने फादर्स डे के मौके पर पिता सनी देओल के साथ फिल्म बंटवारा 1947 से कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें पिता-बेटे का इमोशनल बॉन्ड नजर आता है. दोनों ही एक्टर्स इस सीन में काफी इमोशनल दिखते हैं और बाद में एक-दूसरे को गले भी लगाते हैं. इन फोटोज के साथ करण ने एक स्पेशल नोट भी लिखा है. 

सनी देओल के बेटे ने लिखा- कुछ पल ऐसे होते हैं, जो किस्मत में पहले से लिखे हुए लगते हैं. ऐसा ही एक पल तब था, जब मैंने पापा के सेट पर उनसे कहा था कि मेरा सपना उनके साथ काम करने का है. और आज उनके साथ स्क्रीन शेयर करना, उन्हें इतने करीब से काम करते हुए देखना, इस फादर्स डे को मेरे लिए और भी खास बना देता है. 14 अगस्त 2026 को मेरा ये सपना सच होने जा रहा है, जब मैं अपने पापा के साथ फिल्म बंटवारा 1947 में बड़े पर्दे पर नजर आऊंगा. ये एहसास इतना खास है कि इसे शब्दों में पूरी तरह बयां करना मुश्किल है. 

Advertisement

'ये एक ऐसा पल है जिसे मैं जिंदगी भर संजोकर रखूंगा. मैंने उन्हें एक बेटे, भाई, पिता, एक्टर और करोड़ों लोगों के चहेते दिग्गज के रूप में देखा है. लेकिन सेट पर उनके साथ खड़े होकर मुझे एहसास हुआ कि उनकी सबसे बड़ी पहचान सिर्फ उनका खुद होना है—ईमानदार, विनम्र, मजबूत और अपने हर काम के प्रति पूरी तरह समर्पित. हैप्पी फादर्स डे पापा. आप मेरे सबसे बड़े टीचर, सबसे मजबूत सहारा और मेरे पहले हीरो हैं. आपके साथ इस खास पल को जी पाने के लिए मैं खुद को बेहद खुशकिस्मत और आभारी महसूस करता हूं.' 

बॉलीवुड सेलेब्स ने भी डेडीकेट किए पोस्ट

करण देओल के अलावा बॉलीवुड के और भी कई सेलेब्स ने इस खास दिन पर पोस्ट शेयर की है. अनन्या पांडे के लिए आज का दिन डबल सेलिब्रेशन से भरा है क्योंकि आज फादर्स डे के साथ-साथ उनकी मां भावना पांडे का भी जन्मदिन है.

ऐसे में उन्होंने कई सारी फैमिली फोटोज शेयर की हैं. 

वहीं ईशा देओल ने लेजेंडरी एक्टर और अपने पिता धर्मेंद्र की याद में एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जिसमें वो यंग धर्मेंद्र को गले लगते हुए देखी जा सकती हैं. 

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया ने अपने पिता और हसबैंड क्रिकेटर केएल राहुल को फादर्स डे विश किया है. एक फोटो में केएल और सुनील शेट्टी उनकी बेटी इवारा को गोद में लिए दिख रहे हैं. 

Advertisement

कियारा आडवाणी, जो जल्द अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक में दिखेंगी, उन्होंने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा, पिता और ससुर को इस खास दिन पर विश किया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »