कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

कंगना रनौत लगातार ममता बनर्जी और उनकी सरकार के खिलाफ ट्वीट कर रही थीं. माना जा रहा है कि बंगाल चुनाव रिजल्ट के बाद ममता बनर्जी पर की गई ट‍िप्पणी के बाद कंगना का अकाउंट सस्पेंड किया गया है.

Advertisement
कंगना रनौत कंगना रनौत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2021,
  • अपडेटेड 1:28 PM IST
  • कंगना के ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने पर आई मीम्स की बाढ़
  • ममता बनर्जी सरकार और ऑक्सीजन को लेकर किए कई ट्वीट्स

एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बयानों के चलते अक्सर चर्चा में रहती हैं. कई बार ट्रोलिंग का भी सामना उन्हें करना पड़ता है. ट्विटर पर कंगना काफी एक्टिव हैं और बेझिक अपनी राय लिखती हैं. हालांकि, इस बार उन्हें ये भारी पड़ गया है. कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है. माना जा रहा है कि बंगाल चुनाव रिजल्ट के बाद ममता बनर्जी पर की गई ट‍िप्पणी के बाद कंगना पर ये एक्शन लिया गया है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

कंगना लगातार ममता बनर्जी और उनकी सरकार के खिलाफ ट्वीट कर रही थीं. उन्होंने बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग भी की थी. कंगना का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आ गई है.  

जब ट्विटर सस्पेंड की मांग पर कंगना ने किया रिएक्ट

बता दें कि इससे पहले भी कई बार कंगना के ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड करने को लेकर मांग की जा चुकी है. एक बार इस पर कंगना ने रिएक्ट करते हुए लिखा था- 'हा हा हा मैं लगातार अखंड भारत के लिए खड़ी रही हूं, हर दिन टुकड़े-टुकड़े गैंग से लड़ रही हूं और मुझ पर ही देश को विभाजित करने का आरोप लग रहा है. वाह क्या बात है. वैसे भी ट्विटर मेरे लिए एक अकेला प्लेटफॉर्म नहीं है, एक चुटकी बजाते ही हजारों कैमरे मेरा बयान लेने के सामने आ जाएंगे.' 

Advertisement

 


ऑक्सीजन की भरपाई को लेकर किए ट्वीट तो हुईं ट्रोल
इसके अलावा कंगना ऑक्सीजन की भरपाई को लेकर भी लगातार ट्वीट्स कर रही थीं. एक ट्वीट में उन्होंने लिखा- हर कोई ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन प्लांट बनाने में लगा है, कई टन ऑक्सीजन सिलिंडर्स ला रहे हैं, कोई बताए कि हम पर्यावरण से ये जो ऑक्सीजन जबरदस्ती ले रहे हैं उसकी भरपाई के लिए क्या कर रहे हैं? लगता है हमने अपनी गलतियों से और आपदा से कुछ नहीं सीखा#PlantTrees'.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement