जाह्नवी कपूर ने निकाला सेट पर गर्मी से बचने का जुगाड़, लिखा- हाय गर्मी से बाय गर्मी

नीले समंदर और आलीशान रिजॉर्ट्स वाले इस आयलैंड पर रिलैक्स टाइम बिताने के बाद जाह्नवी अब काम पर वापस लौट आई हैं और हाल ही में उन्होंने शूटिंग सेट से अपनी एक गूफी पिक शेयर की है.

Advertisement
जाह्नवी कपूर जाह्नवी कपूर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 9:02 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर बीते दिनों मालदीव गई थीं जहां उन्होंने जमकर मस्ती की. जाह्नवी ने अपने इस खूबसूरत वैकेशन की झलकियां सोशल मीडिया पर भी साझा कीं जिन्हें फैन्स ने खूब शेयर किया. नीले समंदर और आलीशान रिजॉर्ट्स वाले इस आयलैंड पर रिलैक्स टाइम बिताने के बाद जाह्नवी अब काम पर वापस लौट आई हैं और हाल ही में उन्होंने शूटिंग सेट से अपनी एक गूफी पिक शेयर की है.

Advertisement

जाह्नवी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस तस्वीर को शेयर किया है और बताया है कि किस तरह कोविड के मामलों के बढ़ने के साथ ही गर्मी का कहर भी टूटना शुरू हो गया है. तापमान तेजी से बढ़ रहा है और ऐसे में हीट से बचने के लिए एक्ट्रेस ने एक कमाल की तरकीब ढूंढ ली है. एक्ट्रेस ने जो तस्वीर साझा की है उसमें वह शॉर्ट ड्रेस में चेयर पर बैठी हैं और उन्होंने अपनी गर्दन के इर्द-गिर्द एक पोर्टेबल हैंगिंग नेकफैन रखा है.

क्या है आउटफिट?
तस्वीर में जाह्नवी कपूर सीक्विन पिंक ट्यूब ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है और मुस्कुराती हुई इस तस्वीर के कैप्शन में जाह्नवी ने लिखा- हाय गरमी से बाय गरमी. जाह्नवी कपूर को फिल्म रूही के लिए जमकर तारीफें मिली थीं. फिल्म में एक्ट्रेस ने एक लड़की की भूमिका निभाई थी जिस पर रुहानी साया है. फिल्म में राजकुमार राव और वरुण शर्मा ने भी अहम किरदार निभाए थे.

Advertisement

इन फिल्मों में आएंगी नजर

वर्तमान वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी जल्द ही कई कमाल की फिल्मों में नजर आएंगी. करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी उनकी दो फिल्में रिलीज होनी हैं जिनमें से पहली है दोस्ताना 2 जिसमें कार्तिक आर्यन और लक्ष्य नजर आएंगे. वही दूसरी फिल्म है तख्त जिसे फिलहाल के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है. बता दें कि फिल्म तख्त का अब तक सिर्फ लोगो रिलीज किया गया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »