'औरत होने के नाते अपना पक्ष रखो', पेद्दी में जाह्नवी को ऑब्जेक्टिफाई किए जाने पर बोलीं कंगना

कंगना रनौत ने फिल्मों में हीरोइन्स को जरूरत से ज्यादा ओवर-सेक्शुअलाइज तरीके से दिखाने पर कमेंट किया है. उन्होंने कहा कि एक्ट्रेसेस को खुद का स्टैंड लेना पड़ेगा. कंगना का ये बयान जाह्नवी कपूर के पेद्दी विवाद के बीच आया है.

Advertisement
जाह्नवी के सीन पर कंगना क्या बोलीं? (Photo: Instagram @kanganaranaut/Movie Still) जाह्नवी के सीन पर कंगना क्या बोलीं? (Photo: Instagram @kanganaranaut/Movie Still)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:42 PM IST

फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों हीरोइन्स को ओवर-सेक्शुअलाइज किए जाने पर तीखी बहस छिड़ी हुई है. जबसे जाह्नवी कपूर, राम चरण की फिल्म पेद्दी में ओवर-सेक्शुअलाइज्ड तरीके से दिखाई गई हैं, तबसे विवाद गरमाया हुआ है. कई जानी-मानी एक्ट्रेसेस ने इस मुद्दे पर अपनी बात सामने रखी है. अब एक्ट्रेस और मंडी से सांसद कंगना रनौत ने भी हीरोइन को फिल्मों में ओवर-सेक्शुअलाइज करने पर रिएक्ट किया है. 

Advertisement

कंगना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भारत भाग्य विधाता को प्रमोट करने में बिजी हैं. इस बीच एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान एक्ट्रेस से इसी मुद्दे पर बात की गई. उनसे पूछा गया कि ऐसा क्या किया जाए जिससे फिल्मों में किरदार को ऑब्जेक्टिफाई ना किया जा सके? तो कंगना ने इसपर अपने अंदाज में जवाब दिया. 

फिल्मों में ऑब्जेक्टिफाई के मुद्दे पर क्या बोलीं कंगना?

उन्होंने कहा- ज्यादातर मेरे अनुभव के अनुसार ऐसा ही होता है कि जब मैं कोई फिल्म करने का फैसला लेती हूं, तो बहुत सारे अलग-अलग नजरिए सामने आ जाते हैं. आप उनमें से किसी बात को उठाकर कह सकते हो कि ये थोड़ा सा ऐसा भी लग रहा है. वो लोग जानबूझकर किसी को एक चीज की तरह नहीं दिखाना चाहते, लेकिन कोई भी फिल्म बनाने वाला ये नहीं सोचता कि आओ, बस इसे ऑब्जेक्टिफाई कर दें.

Advertisement

'मैंने जो देखा है, वो लोग वैसा नहीं सोचते. औरत होने के नाते आप अपना पक्ष रख सकती हो. आप कह सकती हो कि ये मुझे ऐसा लग रहा है, ये अच्छा नहीं लग रहा. और ज्यादातर सब लोग मान जाते हैं. वो कहते हैं कि नहीं नहीं, हमने तो वैसे सोचा ही नहीं था. पुरुषों के रूप में जब हमने लिखा था, तब हमें गलत नहीं लगा था. तो ऐसी बातें हो जाती हैं. अगर आप किसी फिल्म पर काम कर रहे हो, तो ये एक साथ मिलकर काम करने जैसा होता है – एक सहयोग है.'

जाह्नवी के विवाद पर क्या बोले मेकर्स?

जाह्नवी कपूर के सीन को लेकर बढ़ते विवाद को देखते हुए फिल्म पेद्दी के डायरेक्टर बुची बाबू सन ने साफ किया है कि वो एक्ट्रेस के सभी सीन्स में बदलाव करेंगे. उनका मकसद किसी महिला का अपमान नहीं था. डायरेक्टर ने सभी से माफी मांगी थी जो जाह्नवी के सीन्स से खफा हुए थे. हालांकि जाह्नवी की तरफ से अभी तक कोई रिएक्शन देखने नहीं मिला है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »