इमरान खान संग रिश्ते को मिली नफरत, 'लव जिहाद' का दिया नाम, गर्लफ्रेंड लेखा का छलका दर्द

इमरान खान और लेखा वॉशिंगटन लिव-इन रिलेशनशिप में हैं. लेखा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके रिश्ते को लेकर नफरत फैलाने की कोशिशें हो रही हैं. कुछ लोगों ने इसे लव जिहाद तक कह दिया. लेखा ने अपनी और इमरान की फैमिली को ओपन माइंडेड बताया.

Advertisement
इमरान खान संग रिश्ते पर बोलीं लेखा (Credit: PTI, Instagram/@lekhawashington) इमरान खान संग रिश्ते पर बोलीं लेखा (Credit: PTI, Instagram/@lekhawashington)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:06 PM IST

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के भांजे इमरान खान एक्ट्रेस लेखा वॉशिंगटन को डेट कर रहे हैं. कपल लिव-इन में है. दोनों के अलग धर्म से होने को लेकर अक्सर बातें होती हैं. लेखा ने एक इंटरव्यू में बताया कैसे इमरान संग रिश्ते की वजह से उन्हें ट्रोल किया जाता है. उनका कहना है लोगों ने उनके अफेयर को लेकर नफरत फैलाने और बांटने की कोशिश की है. 

Advertisement

हेटर्स को लेखा वॉशिंगटन का जवाब

मनी कंट्रोल को दिए इंटरव्यू में लेखा ने इमरान संग रिश्ते को लेकर उठे सवालों पर बात की है. वो कहती हैं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके इंटरफेथ रिश्ते को कंट्रोवर्सियल लव जिहाद का भी नाम दिया है. वो कहती हैं- मेरे वीडियोज का यूज इंटरनेट पर नफरत को भड़काने और बांटने के लिए किया जाता है. ये एक ऐसी चीज है जिसके मैं बिल्कुल खिलाफ हूं. ह्यूमर के साथ डील करना अहम है. ट्रोलिंग पर रिएक्ट करते हुए उन्होंने सटायर मारा. उन्होंने अपने मल्टीकल्चरल बैकग्राउंड पर तंज कसते हुए कहा- लव जिहाद, ये मैंने ही किया है. 

इमरान खान संग अपने इंटरफेथ इक्वेशन पर बात करते हुए वो कहती हैं- मैं ओपन माइंडेड फैमिली के बीच होकर खुद को लकी महसूस करती हूं. वो कहती हैं- मेरा खुद का परिवार ओपन है. सभी सम्मानजनक लोग हैं, मेरे पार्टनर का परिवार भी बिल्कुल ऐसा ही है. मुझे मालूम पड़ता है मल्टीकल्चरल, दयालु, क्रिएटिव और खूबसूरत लोग एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं, मैं कितनी लकी हूं. अपने आसपास मौजूद इन लोगों को देखकर मैं हबंल फील करती हूं.

Advertisement

ट्रोलिंग पर वो बोलती हैं- जब लोग आपके लिए बुरा बोलते हैं, ये उनके व्यक्तित्व को दिखाता है आपके नहीं. जिस दुनिया में हम रहते हैं वहां सबसे पहले अपीयरेंस को लेकर जज किया जाता है. मैं हमेशा अपना बेस्ट दूंगी और अच्छा काम करूंगी. नफरत करने वाले नफरत करते रहेंगे, प्यार करने वाले प्यार.

मालूम हो, लेखा से मिलने से पहले इमरान की शादी अवंतिका मलिक से हुई थी. वो एक बेटी के पिता हैं. पत्नी से अलग होकर वो लेखा संग मूवऑन हो चुके हैं. दोनों साथ में बेहद खुश हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement