'छावा' डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर के साथ फिल्म करेंगे ऋतिक रोशन? सामने आईं डिटेल्स

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के फैंस के लिए एक बेहद एक्साइटिंग खबर सामने आ रही है. 'छावा' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने अपनी अगली फिल्म के लिए ऋतिक रोशन को अप्रोच किया है. फिलहाल ऋतिक के पास 'कृष 4', रजनीकांत की 'जेलर 2' (कैमियो) और होंबाले फिल्म्स का एक बड़ा प्रोजेक्ट है.

Advertisement
'छावा' डायरेक्टर के साथ फिल्म करेंगे ऋतिक? (Photo: Screengrab; X/@SAMTHEBESTEST_) 'छावा' डायरेक्टर के साथ फिल्म करेंगे ऋतिक? (Photo: Screengrab; X/@SAMTHEBESTEST_)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 09 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:10 PM IST

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन को फिर से दमदार अंदाज में जलवा बिखेरते देखने का फैंस का इंतजार लंबा ही होता जा रहा है. पिछले साल आई उनकी स्पाई-यूनिवर्स की फिल्म वॉर 2 उम्मीद से ठीक उलट बहुत बुरी तरह फ्लॉप हुई. तभी से फैंस उनकी नई फिल्मों का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं. अब ऋतिक फैंस के लिए एक एक्साइटिंग खबर है. चर्चा है कि छावा के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने ऋतिक को अपनी नई फिल्म के लिए अप्रोच किया है.

Advertisement

ऋतिक को मिलेगा लक्ष्मण उतेकर का साथ?

वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऋतिक को डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने अपनी नई फिल्म के लिए अप्रोच किया है. इस फिल्म के बारे में ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं, मगर इतना जरूर सामने आया है कि ऋतिक को अभी इस प्रोजेक्ट पर अपनी रजामंदी देनी है.

'लुका छुप्पी', 'मिमी' और 'जरा हटके जरा बचके' जैसी कामयाब स्मॉल-टाउन स्टोरीज के बाद लक्ष्मण ने विक्की कौशल के साथ पीरियड ड्रामा छावा बनाई थी. 800 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने वाली छावा की धमाकेदार कामयाबी ने लक्ष्मण को उन डायरेक्टर्स में से एक बना दिया जिनके साथ बड़े स्टार्स काम करना चाहते हैं.

फिलहाल लक्ष्मण उतेकर श्रद्धा कपूर के साथ अपनी अगली फिल्म ईठा की रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं. कुछ दिन पहले आए ईठा के टीजर को शानदार रिस्पॉन्स मिला था. ये रिस्पॉन्स बता रहा है कि लक्ष्मण की इस फिल्म के लिए जनता बहुत एक्साइटेड है.

Advertisement

ऋतिक के खाते में हैं ये प्रोजेक्ट्स

हाल ही में आलिया भट्ट की अल्फा में एक कैमियो करते नजर आए ये ऋतिक रोशन अब सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 में नजर आएंगे. जेलर 2 में भी वो कैमियो ही कर रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट्स बताती हैं कि ये तमिल सिनेमा के भौकाली स्टाइल में एक तगड़ा कैमियो होगा.

रिपोर्ट्स बताती हैं कि इसके अलावा ऋतिक फिलहाल कृष 4 के प्री-प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं, जिसे वो खुद डायरेक्ट भी करने वाले हैं. पिछले साल 'KGF' और 'सालार' जैसी फिल्में बना चुके बड़े प्रोडक्शन हाउस होंबाले फिल्म्स के साथ भी उनकी एक फिल्म पिछले साल अनाउंस हुई थी. इस साल इस प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू होने की उम्मीद है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »