इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में हैं. गुरुवार को हार्दिक ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के 25वें जन्मदिन को बेहद खास बना दिया. हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसने उनके फैंस का दिल जीत लिया.
शेयर किए गए वीडियो में फिल्म 'साथिया' का रोमांटिक म्यूजिक सुनाई दे रहा है. साथ में दोनों के बीच की जबरदस्त केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है. हार्दिक ने न केवल खूबसूरत यादें शेयर कीं, बल्कि अपने इमोशंस का भी बड़े प्यार से इजहार किया. फैंस भी इस 'क्यूट' कपल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और कमेंट सेक्शन शुभकामनाओं से भरा पड़ा है.
हार्दिक ने शेयर किया वीडियो
हार्दिक ने माहिका के लिए जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें दोनों एक साथ फुर्सत के पल बिताते नजर आ रहे हैं. क्लिप में देखा जा सकता है कि हार्दिक और माहिका बाहर बैठकर बातें कर रहे हैं, जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे का हाथ थामे हुए हैं. बैकग्राउंड में हो रही आतिशबाजी इस माहौल को और भी जादुई बना रही है. वीडियो के अंत में दोनों एक जलती हुई लालटेन को आसमान में छोड़ते दिख रहे हैं.
हार्दिक ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो, मेरी प्रिंसेस. इस दुनिया में आने के लिए तुम्हारा शुक्रिया. तुम उन सबसे कमाल के इंसानों में से एक हो जिन्हें मैं जानता हूं. मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं.'
माहिका का आया रिएक्शन
हार्दिक के इस रोमांटिक जेस्चर पर माहिका ने भी तुरंत अपना रिएक्शन दिया. उन्होंने हार्दिक के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'तुम इस साल मेरे लिए सबसे प्यारा गिफ्ट हो.' माहिका का यह कमेंट उनके रिश्ते की गहराई को साफ बयां कर रहा था.
वहीं इससे पहले भी हार्दिक ने दिन की शुरुआत में एक रोमांटिक फोटो शेयर की थी, जिसमें दोनों स्विमिंग पूल में एक-दूसरे को गले लगाए हुए थे. फैंस को हार्दिक का यह अंदाज बहुत पसंद आ रहा है और वे इस जोड़ी को 'परफेक्ट' बता रहे हैं.
कब शुरू हुई ये लव स्टोरी?
हार्दिक और माहिका के रिश्तों को लेकर अफवाहें काफी समय से चल रही थीं, लेकिन पिछले साल अक्टूबर में हार्दिक ने आधिकारिक तौर पर इस पर मुहर लगा दी. इसके बाद से ही दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है. हाल ही में मुंबई में 'यूनाइटेड इन ट्रायम्फ' इवेंट के दौरान दोनों ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए हाथ में हाथ डाले नजर आए थे. वे अक्सर साथ में वेकेशन पर भी जाते हैं और अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते रहते हैं.
aajtak.in