गोविंदा ने पत्नी को दिया धोखा, टूटेगी 39 साल की शादी? बेटी ने खोली पेरेंट्स के रिश्ते की पोल

सुनीता आहूजा ने पति गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का शक जताया है जबकि गोविंदा ने इससे इनकार किया है. अब उनकी बेटी टीना ने तलाक की अफवाहों पर रिएक्ट किया है. टीना ने बताया कि पिछले दो साल उनके परिवार के लिए कठिन रहे हैं.

Advertisement
टीना आहूजा ने तोड़ी चुप्पी (Photo: Instagram @tina.ahuja) टीना आहूजा ने तोड़ी चुप्पी (Photo: Instagram @tina.ahuja)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:17 AM IST

कभी बॉलीवुड की जोड़ी नंबर 1 रही गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता नाजुक मोड़ से गुजर रहा है. लगातार उनकी शादी में खटपट की खबरें आ रही हैं. सुनीता ने जहां पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का शक जताया है. वहीं गोविंदा पर्सनल लाइफ से जुड़े सवालों पर खुलकर रिएक्ट करने से बचते हैं. अब कपल की बेटी टीना का इस पर रिएक्शन आया है.

Advertisement

पेरेंट्स के रिश्ते पर क्या बोलीं टीना?
मंगलवार को सुनीता अहूजा के लेटेस्ट व्लॉग को उनकी बेटी टीना अहूजा ने हाईजैक किया. टीना ने अपनी मां को  वुमन्स डे पर सरप्राइज दिया और उन्हें एक सोलिटेयर रिंग गिफ्ट की. टीना ने अपने पेरेंट्स के तलाक की अफवाहों पर रिएक्ट किया. एक्ट्रेस ने कबूला कि उनकी फैमिली के पिछले दो साल बहुत अच्छे नहीं रहे. व्लॉग की शुरुआत टीना ने ये बोलकर की कि वो मां का व्लॉग हाईजैक कर रही हैं ताकि उन्हें सरप्राइज दे सकें. उन्होंने कहा, हम महिलाएं दूसरों के लिए बहुत कुछ करती हैं और खुद के बारे में नहीं सोचतीं. इसलिए मैंने अपनी मां के लिए कुछ स्पेशल करने का सोचा है.

इसके बाद स्क्रीन पर गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबर फ्लैश हुई. टीना ने इन अफवाहों पर बात करते हुए कहा- दो साल अच्छे नहीं रहे. अशांति रही. इतना बोलकर टीना ने अपनी मां के लिए फूल और कार्ड लिए. टीना ने बताया कि वो अब दूसरे शहर में रह रही हैं, इसलिए सब्जियां और घर की जरूरी चीजें खरीदना सीख रही हैं. उन्होंने हाल ही में गोभी, आलू जैसी सब्जियों को खरीदना सीखा है. फिर टीना अपनी मां के पास सारे गिफ्ट्स लेकर पहुंचीं. सुनीता बोलीं, सब कुछ लिमिट में होना चाहिए. मैंने अपनी सारी जिम्मेदारी निभा दीं, लेकिन अब मैंने खुद के लिए जीना शुरू कर दिया है. मैं इससे ज्यादा डिजर्व करती हूं. अब मैं किंग साइज जिंदगी जियूंगी. यश और तुम दोनों बड़े हो गए हो. सब मालदार पार्टी होने वाले हैं.

Advertisement

रिलेशनशिप पर बोलते हुए टीना ने कहा, "हमें सेल्फ रिलायंट बनना पड़ता है. हम दूसरे के प्यार में खुद को भूल जाते हैं. अंदर छिपे बच्चे को जिंदा रखना जरूरी है. व्लॉग के आखिर में टीना ने मां को सोलिटेयर रिंग गिफ्ट दी. सुनीता ने कहा- टीना एक ज्वेलरी डिजाइन कंपनी की ब्रैंड एंबेसडर बन गई हैं. इसलिए बेटी ने मुझे ये गिफ्ट किया है. जवाब में टीना बोलीं- लेकिन ये उस ब्रैंड का नहीं है. फिर सुनीता ने मजाक में कहा- टीना ने पैसे कमाए हैं तो मुझे रिंग गिफ्ट की. ये मेरे कलेक्शन में एक और सोलिटेयर रिंग है. अब यश की तरफ से रिंग मिलनी बाकी है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement