'हमारा अफेयर...', क्यों पत्नी सुनीता को छोड़ हीरोइन संग किए बप्पा के दर्शन? गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी

गोविंदा की मैरिड और लव लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त विवाद छिड़ गया है. हाल ही में उन्होंने अपनी को-स्टार रानी स्वर्णकार के साथ मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन किए, जिससे उनकी ट्रोलिंग और आलोचना हुई.

Advertisement
गोविंदा ने रानी संग क्यों किए गणपति दर्शन? (Photo: Social Media) गोविंदा ने रानी संग क्यों किए गणपति दर्शन? (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:26 AM IST

गोविंदा की मैरिड और लव लाइफ की जबरदस्त चर्चा हो रही है. हाल ही में उन्होंने अपनी को-स्टार और रूमर्ड गर्लफ्रेंड रानी स्वर्णकार संग मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन किए थे. दोनों की इस अपीयरेंस पर जमकर बवाल हुआ. सोशल मीडिया पर एक्टर को ट्रोल किया गया. कश्मीरा शाह ने भी क्रिप्टिक पोस्ट किया. यूजर्स को गोविंदा का पत्नी सुनीता आहूजा के बजाय रानी संग बप्पा के दर्शन करना खटका.

Advertisement

गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी
इस पूरे विवाद पर अब गोविंदा का रिएक्शन आया है. ANI संग बातचीत में एक्टर ने कहा- मैं लालबागचा राजा अपनी आने वाली फिल्म रूपा के लिए दुआ मांगने गया था. इससे पहले मैं करिश्मा कपूर के साथ मंदिर गया हूं. जो कि मेरे लिए गुड लक साबित हुआ. मेरी फिल्में बड़ी हिट निकली. मैं रवीना टंडन के साथ भी मंदिर गया हूं. इसी तरह रानी के साथ भी गया. मैं बप्पा से प्रार्थना की. क्योंकि मैं लंबे वक्त के बाद किसी फिल्म पर काम कर रहा हूं. लोग सोच रहे हैं फिल्म बस शुरू ही हुई है. लेकिन इतनी चर्चा क्यों हो रही है. हम फेमस हो रहे हैं तो आपकी क्या दिक्कत है?

गोविंदा और रानी को गणपति दर्शन में साथ देखने के बाद उन्हें सपोर्ट करने वाले लोग भी खिलाफ हो गए हैं. इस पर गोविंदा ने कहा- इसमें किसी की गलती नहीं है. ये मेरे खिलाफ स्ट्रैटिजी के तहत प्लान किया गया मूवमेंट है. ये सब आगे और चलेगा. इन लोगों का इंटेशन था कि पहले मुझे परिवार से दूर करेंगे, फिर समाज में मेरी इमेज को बदनाम करेंगे. पहल भी मेरे खिलाफ ये साजिश हुई है. लेकिन वो लोग कभी कामयाब नहीं हुए. ऊपर वाले ने मेरा साथ दिया. मैंने कभी काम के सिवा दूसरी चीजों पर फोकस नहीं किया है. मैं काम करता रहूंगा. लोगों को दिक्कत है कि गोविंदा कैसे काम के लिए बाहर निकला. 7 साल से जब चुप था तो किसी को दिक्कत नहीं थी. आज वो लोग बोल रहे हैं जिनका मेरे मुद्दे से कोई लेना देना नहीं है. ये सब बातें शोभा नहीं देतीं.

Advertisement

एक्टर ने कहा कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है. अगर मेरा और रानी का कोई अफेयर चल भी रहा हो, तब भी ये लोगों का विषय नहीं है. मैं काम कर रहा हूं. मैं अपने प्रोफेशनल रिलेशनशिप को मैंटेन कर रहा हूं. उसमें ये लोग चाहते हैं मैं काम ना कर पाऊं. मुझे डरा रहे हैं. ताकि मुझे फाइनेंसर ना मिले. ये सब क्राइम के लिए उकसा रहे हैं. ईश्वर ना करें किसी के साथ कोई क्राइम हुआ तो इसके जिम्मेदार ये सब लोग होंगे. मुझे अकेला करने की साजिश है. लेकिन वो इसमें कभी कामयाब नहीं होंगे.

गोविंदा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग मूवी रूपा है. उसकी हीरोइन संग एक्टर के अफेयर की चर्चा है. सुनीता आहूजा ने भी कई दफा इंटरव्यू में एक्टर पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने का आरोप लगाया है. हालांकि गोविंदा ने इन आरोपों से इनकार किया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »