मुंबई में लगा कोरोना कर्फ्यू, दिशा पाटनी को याद आने लगा मालदीव, शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी खूबसूरत एक्ट्रेस में से हैं. वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. दिशा ने एक पिक्चर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वे बीच के किनारे बैठी दिखाई दे रही हैं. पिक्चर को शेयर करते हुए दिशा ने यह भी साझा किया कि वे अपने वेकेशन को याद कर रही हैं.

Advertisement
दिशा पाटनी दिशा पाटनी

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 14 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 1:39 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी खूबसूरत एक्ट्रेस में से हैं. वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनकी हर तस्वीर काफी वायरल होती है. दिशा पाटनी इस साल मालदीव वेकेशन पर गई थीं, जहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं. दिशा ने ये तस्वीर मुंबई में कोरोना कर्फ्यू लगाए जाने के बाद शेयर की है. ऐसे में ये साफ है कि घर पर रहना दिशा के लिए आसान नहीं होगा 

Advertisement

दिशा ने शेयर की पिक्चर 
ये इमेज दिशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की है. दिशा की इस पिक्चर में उनके पैर दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "मिसिंग" और साथ में सैड इमोटिकॉन भी शेयर किया. उनकी फोटो पर उनके फैंस अपने लाइक्स और कमेंटस द्वारा काफी प्यार बरसा रहे हैं. आपको बता दें इस पिक्चर पर दिशा की बहन खुशबू पाटनी ने भी कमेंट किया है खुशबू ने लिखा, "मैं तुम्हें मिस कर रही हूं" जिसके बाद दिशा ने उनके कमेंट का रिप्लाई करते हुए लिखा, "मैं भी." 

फिल्म बागी 3 में दी स्पेशल अपीरियंस 

दिशा की ये पिक्चर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह पिछली बार फिल्म 'मलंग' में दिखाई दी थीं. इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी दखाई दिए थे. आपको बता दें इसके अलावा उन्होंने फिल्म बागी 3 में स्पेशल अपीरियंस दी थी. 

Advertisement

इन फिल्मों में आएंगी नजर

दिशा पाटनी अब सलमान खान के साथ फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड' में भी दिखाई देंगी. उनकी यह फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली है. इसके अलावा दिशा 'एक विलेन 2' में अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम संग नजर आएंगी उनकी दोनों फिल्म का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »