डायरेक्टर रोहित शेट्टी की क्रिप्टिक पोस्ट, किसपर कसा तंज? लिखा- जिंदगी में एक्शन और कॉमेडी चल रही

बॉलीवुड के एक्शन और कॉमेडी फिल्मों के डायरेक्टर रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गोलमाल 5 की शूटिंग में बिजी है. इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.

Advertisement
रोहित शेट्टी का पोस्ट वायरल (Photo: Screengrab) रोहित शेट्टी का पोस्ट वायरल (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:20 PM IST

डायरेक्टर रोहित शेट्टी बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने सिंबा, सिंघम जैसी फ्रेंचाईजी फिल्में बनाई हैं. इसके अलावा चेन्नई एक्सप्रेस और गोलमाल जैसी कॉमेडी फिल्में भी दीं. इस बीच रोहित शेट्टी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया, जो सुर्खियों में है.

शनिवार को डायरेक्टर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें वो ब्लैक टीशर्ट में नजर आ रहे हैं और काला चश्मा लगाए पोज दे रहे हैं. लेकिन फोटो से ज्यादा उनके कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींचा है. 

Advertisement

कैप्शन में रोहित ने क्या लिखा?
रोहित शेट्टी ने फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा, 'इतने साल एक्शन और कॉमेडी फिल्में बनाने में बिताए. अब साला जिंदगी में ही एक्शन और कॉमेडी चल रही है'. इस कैप्शन नपर नेटिजंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. इसके साथ ही इसे उनके घर पर हुई फायरिंग से भी जोड़ रहे हैं.

एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, 'अरे सर ने पोस्ट करना शुरू कर दिया. क्या यह सच है या मैं सपना देख रहा हूं? ' वहीं एक यूजर ने लिखा,'रोहित शेट्टी जी, कृपया अपनी सेहत का ध्यान रखें. यह सबसे ज्यादा जरूरी है, और कृपया मेरी भी मदद करें ताकि मैं आपकी फिल्मों में काम कर सकूं.' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'अब रोमांटिक फिल्में बनाओ... हो सकता है लाइफ में भर-भर के रोमांस आ जाए.' एक यूजर ने लिखा, 'गोलमाल 5' से सब बदल जाएगा.'

Advertisement

रोहित शेट्टी के घर हुई थी फायरिंग
दरअसल, 1-2 फरवरी 2026 की रात, मुंबई स्थित रोहित शेट्टी के आवास 'शेट्टी टॉवर' पर फायरिंग की घटना हुई थी. इस हमले के पीछे कुख्यात अपराधी शुभम लोणकर गैंग का हाथ बताया गया था. गैंग का मकसद फिल्म इंडस्ट्री और आम लोगों में दहशत फैलाना और रंगदारी वसूलना था. इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने आगरा से लॉरेंस गैंग का शूटर गोलू पंडित गिरफ्तार किया था. अब तक करीब 10 से ज्यादा गिरफ्तारी हो चुकी है.

अब रोहित शेट्टी के इस क्रिप्टिक पोस्ट को इसी हमले से जोड़कर देखा जा रहा है. जिसमें वो ये बताना चाह रहे हैं कि  'जिंदगी में ही एक्शन और कॉमेडी चल रही है.'  बात करें रोहित शेट्टी के वर्क फ्रंट की तो उनकी अगली फिल्म 'गोलमाल 5' है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement