'जेबकतरों की तरह बात करती है', कंगना रनौत ने सोनाक्षी सिन्हा पर किया कमेंट! जहीर संग रिश्ते उठाए सवाल?

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बिना नाम लिए इंडस्ट्री की एक हीरोइन पर तीखा हमला किया है. यूजर्स का मानना है कंगना ने ये अटैक सोनाक्षी सिन्हा पर किया है.

Advertisement
सोनाक्षी सिन्हा पर कंगना का वार! (Photo: Instagram @aslisona/kanganaranaut) सोनाक्षी सिन्हा पर कंगना का वार! (Photo: Instagram @aslisona/kanganaranaut)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:36 AM IST

एक्ट्रेस से नेता बनीं कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों की वजह से छाई हुई हैं. पेपर लीक मामले को लेकर हुए नीट स्टू़डेंट प्रोटेस्ट पर उनकी तीखी टिप्पणी जमकर वायरल हुई थी. सोमवार को कंगना ने इंस्टा स्टोरी पर कुछ ऐसी बात लिखी, जिसे लोगों ने सोनाक्षी सिन्हा पर अटैक माना है. 

कंगना ने पोस्ट में क्या लिखा?
एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर उनसे जुड़ी एक फेक पोस्ट को रिवील करते हुए लिखा- कई सारी फेक न्यूज सोशल मीडिया पर सर्कुलट हो रही हैं. मुझसे जुड़ा ये पोस्ट भी फेक है. मैंने किसी को बॉडीशेम नहीं किया है. लेकिन ये जरूर महसूस किया है कि आजकल एक हीरोइन है जो पोकेट मार (जेबकतरों) की तरह इन दिनों कपड़े पहनने लगी है. वो हाफ पैंट्स और उल्टी टोपी लगाती है. प्रोटेस्टर्स के गटर छाप बिहेवियर को प्रमोट करते हुए जेबकतरों की तरह बात करती है. मेरा हमेशा से मानना है कि आप एक रिश्ते में कैसे कपड़े पहनते हैं, ये आपकी फीलिंग्स का डायरेक्ट रिफलेक्शन होता है.

Advertisement
कंगना की पोस्ट

''मेरी प्यारी साथी एक्ट्रेस, अगर आपका पार्टनर आपको जेबकतरे जैसा महसूस करा रहा है, तो मुझे माफ करें. इससे पहले आप काफी एलीगेंट कपड़े पहनती थीं, बातें करती थीं. लेकिन अब आपको क्या हो गया है? विचार आपके हैं लेकिन आप खुद की बेहतर स्टाइलिंग कर सकती हो, अगर इसमें मेरी जरूरत पड़े तो मैं हमेशा आपके साथ हूं.''

कंगना ने इस पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा पर अटैक किया है. क्योंकि सोनाक्षी ने छात्रों के आंदोलन का खुलकर समर्थन किया था. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने के बाद उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था. इसमें वो टी-शर्ट, शॉर्ट्स और कैप पहनकर खुशी से झूमती नजर आई थीं. उन्होंने जेन-जी को भी सलाम किया था. कंगना की तरफ से हुए कमेंट पर फिलहाल सोनाक्षी सिन्हा की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है.

Advertisement

इससे पहले कंगना ने सोमवार को एक वीडियो पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने जागरूक हिंदू बनने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि वो कट्टर हिंदू और संघी बनना चाहती हैं. कंगना ने वीडियो में कहा कि इंडस्ट्री में ऐसी कई हीरोइनें उनकी दोस्त हैं जो एक वक्त धर्म और राजनीति पर कुछ नहीं बोलती थीं. लेकिन मुस्लिम से शादी या संपर्क में आने के बाद कट्टरपंथी बन गई हैं. यूजर्स का मानना है यहां भी उन्होंने सोनाक्षी और जहीर की इंटरफेथ मैरिज पर कमेंट किया.  
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »