71 साल के 'धुरंधर' एक्टर ने सारा अर्जुन को गलत तरीके से छुआ, हंगामे पर राकेश बेदी ने तोड़ी चुप्पी

धुरंधर 2 में राकेश बेदी के काम की खूब चर्चा हो रही है. पिछले साल हुए इवेंट में राकेश ने अपनी ऑनस्क्रीन बेटी सारा अर्जुन के कंधे पर किस किया था. इसे लोगों ने गलत नजर से देखा. एक्टर को खूब ट्रोल किया गया. अब इस पूरे विवाद पर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है.

Advertisement
सारा अर्जुन संग हुई kiss कंट्रोवर्सी पर बोले राकेश बेदी (Photo: Video screengrabs) सारा अर्जुन संग हुई kiss कंट्रोवर्सी पर बोले राकेश बेदी (Photo: Video screengrabs)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:18 PM IST

इंडियन सिनेमा के इतिहास में कई बेंचमार्क सेट करने वाली फिल्म धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला है. मूवी की जितनी तारीफ हो रही है, उतना ही इसे लेकर क्रिटिसिज्म देखने को मिल रहा है. ऐसा ही एक विवाद राकेश बेदी को लेकर हुआ था. बीते साल धुरंधर के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में राकेश ने सारा अर्जुन के कंधे पर kiss किया था. ये वीडियो वायरल होने के बाद राकेश को जमकर ट्रोल किया गया था.

Advertisement

राकेश बेदी ने किया रिएक्ट
उस वक्त भी राकेश ने इस विवाद पर सफाई दी थी. उन्होंने इसे लोगों की आंखों में कमी बताया था. साथ ही सारा को अपनी बेटी जैसा कहा था. अब रेड FM के पॉडकास्ट में राकेश बेदी ने कहा कि उनके जेस्चर को लोगों ने गलत तरीके से लिया. वो कहते हैं- ये एक छोटी घटना थी. जिस लड़की ने धुरंधर में मेरी बेटी का रोल निभाया वो सारा अर्जुन हैं. जब भी शूटिंग के वक्त वो आती थी मैं उसे गले से लगाता था. माथे पर kiss करता था. बिल्कुल अपनी बेटी की तरह. मैं सारा से कहता था- चलो चिंता मत करो. हम साथ में शानदार सीन करेंगे. लेकिन ट्रेलर लॉन्च पर जब मैंने उसे उसी तरह से ग्रीट किया, तो लोगों ने मुझे लेकर भद्दी बातें बोलीं. मैं हैरान था क्योंकि मैं उसे हमेशा ऐसे ही ट्रीट करता था. 

Advertisement

''शुक्र है कुछ लोगों ने मुझे डिफेंड किया. लेकिन सच कहूं तो लोगों को बात करने का मौका चाहिए. कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना...फिल्म की सक्सेस एक सरप्राइज है. ऐसी शानदार हिट लोगों के जीवन में आसानी से नहीं आती, चाहे वो एक्टर, राइटर हो या डायरेक्टर. कई लोग हैं जो ऐसी सफलता हासिल नहीं कर पाते.'' 

राकेश बेदी ने फिल्म में सारा के पिता का रोल बखूबी निभाया था. दोनों के साथ में फिल्माए गए सीन शानदार लगे. सारा यलीना के रोल में नजर आईं. उनकी मासूमियत ने करोड़ों लोगो का दिल जीता. राकेश बेदी जहां 71 साल के हैं, वहीं सारा 20 साल की हैं. आदित्य धर के निर्दशन में बनी ये मूवी हर दिन कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है. मूवी ने वर्ल्डवाइड 750 करोड़ के पार कमाई कर ली है. फिल्म को लेकर बना क्रेज बताता है कि ये मूवी आने वाले कई दिनों पर अपना भौकाल बनाकर रखेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement