फीकी पड़ी धुरंधर, इस भारतीय फिल्म ने जापान में तोड़े थे सारे रिकॉर्ड

3000 करोड़ कमाने वाली 'धुरंधर' की जापान में शुरुआत उम्मीद से कमजोर रही. जानिए जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म कौन सी है और RRR, बाहुबली 2, 3 Idiots, PK समेत टॉप फिल्मों ने कितना कारोबार किया.

Advertisement
जापान में फ्लॉप धुरंधर, किसने मचाया बॉक्स ऑफिस पर गदर? (Photo: Screengrab) जापान में फ्लॉप धुरंधर, किसने मचाया बॉक्स ऑफिस पर गदर? (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:00 PM IST

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' भारत में 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच चुकी है. अब फिल्म ने जापान में भी एंट्री ले ली है. लेकिन शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के पहले वीकेंड पर फिल्म देखने सिर्फ करीब 900 दर्शक पहुंचे. ऐसे में सवाल उठने लगा है कि आखिर जापान में भारतीय फिल्मों का असली बादशाह कौन है?

Advertisement

अगर जापान के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो वहां एस.एस. राजामौली और आमिर खान का दबदबा साफ दिखाई देता है. एक तरफ राजामौली की फिल्मों ने जापानी दर्शकों को अपना दीवाना बनाया, तो दूसरी ओर आमिर खान की फिल्मों को भी वहां जबरदस्त प्यार मिला.

RRR – जापान में भारतीय फिल्मों की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म RRR है. राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर इस फिल्म ने वहां 2.42 अरब येन (करीब 242 करोड़ रुपये) का शानदार कारोबार किया. फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी और जापान में लंबे समय तक सिनेमाघरों में चली. राजामौली के दमदार एक्शन और इमोशनल कहानी ने जापानी दर्शकों का दिल जीत लिया.

इस लिस्ट में 'बाहुबली 2' भी है. प्रभास स्टारर इस फिल्म ने जापान में 30 करोड़ येन (23.72 करोड़ रुपये) का कारोबार किया. शानदार विजुअल्स, भव्य सेट और दमदार कहानी की वजह से फिल्म को वहां भी खूब पसंद किया गया.

Advertisement

राम चरण स्टारर 'मगधीरा' ने जापान में 16 करोड़ येन (9.48 करोड़ रुपये) का कारोबार किया. यह भी एस.एस. राजामौली की उन फिल्मों में शामिल है, जिन्होंने जापानी मार्केट में अपनी अलग पहचान बनाई.

रजनीकांत का जापान कनेक्शन

दूसरे नंबर पर है रजनीकांत की फिल्म 'मुथु'. 1998 में जापान में रिलीज हुई इस फिल्म ने 40 करोड़ येन (करीब 30 करोड़) की कमाई की थी. दिलचस्प बात यह है कि इसी फिल्म ने जापान में रजनीकांत को सुपरस्टार बना दिया था. आज भी वहां उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है. वहीं रजनीकांत की 'दरबार' भी जापान में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रही. फिल्म ने 23 करोड़ येन (13.63 करोड़ रुपये) की कमाई की और टॉप भारतीय फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई.

जापान में आमिर खान का जादू

आमिर खान की '3 इडियट्स' ने जापानी दर्शकों को भी खूब हंसाया और भावुक किया. फिल्म ने वहां 17 करोड़ येन (10.08 करोड़ रुपये) कमाए. दोस्ती, पढ़ाई और जिंदगी का संदेश देने वाली इस फिल्म को आज भी पसंद किया जाता है.

आमिर खान की 'पीके' ने जापान में 15 करोड़ येन (8.89 करोड़ रुपये)की कमाई की. एलियन की कहानी और सामाजिक संदेश वाली इस फिल्म को वहां भी खूब सराहा गया.

Advertisement

द लंचबॉक्स – छोटे बजट की बड़ी जीत

साथ ही इरफान खान और निमरत कौर की 'द लंचबॉक्स' ने भी जापान में शानदार प्रदर्शन किया. फिल्म ने 15 करोड़ येन (8.89 करोड़ रुपये) का कारोबार किया और अपनी सादगी भरी कहानी से दर्शकों का दिल जीत लिया.

लेकिन प्रभास स्टारर 'साहो' इस लिस्ट में आखिरी नंबर पर आती है. फिल्म ने जापान में 13.1 करोड़ येन (7.71 करोड़ रुपये) की कमाई की.

क्या धुरंधर बना पाएगी रिकॉर्ड?

'धुरंधर' की शुरुआत भले ही धीमी रही हो, लेकिन भारतीय फिल्मों के लिए जापान नया बाजार नहीं है. RRR, बाहुबली 2, मुथु, 3 इडियट्स और PK जैसी फिल्मों ने साबित किया है कि अगर कंटेंट दमदार हो, तो जापानी दर्शक उसे दिल खोलकर अपनाते हैं. अब देखना होगा कि शुरुआती फीके प्रदर्शन के बाद 'धुरंधर' क्या लंबी रेस का घोड़ा साबित होती है या नहीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »