'धुरंधर 2' ने रिलीज से पहले ही तोड़ा पवन कल्याण का ऑल टाइम रिकॉर्ड! 'उस्ताद भगत सिंह' को मिलेगी तगड़ी टक्कर

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास लिखना शुरू कर दिया है. रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू की एडवांस बुकिंग से ही 42 करोड़ का आंकड़ा पार कर पवन कल्याण की ‘OG’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया. अब नजरें इस पर हैं कि क्लैश हो रहीं इन दोनों फिल्मों में से कौन आगे निकलता है.

Advertisement
'धुरंधर 2' पहले शो से पहले ही बनी बॉक्स ऑफिस सुनामी! (Photo: ITGD) 'धुरंधर 2' पहले शो से पहले ही बनी बॉक्स ऑफिस सुनामी! (Photo: ITGD)

सुबोध मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:10 PM IST

आदित्य धर की 'धुरंधर 2' ने पिछले साल जैसे ही 19 मार्च की रिलीज डेट अनाउंस की थी, पूरी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में कोहराम मच गया था. इसी तारीख के लिए डेढ़ साल पहले से शेड्यूल यश की 'टॉक्सिक' को रिलीज डेट बदलनी पड़ी. इधर यश हटे, तो उधर तेलुगु इंडस्ट्री के पावर स्टार और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' 19 मार्च को 'धुरंधर 2' के सामने आ गई. तेलुगु राज्यों तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में पवन का तगड़ा लेवल, 'धुरंधर 2' को बड़ा चैलेंज देने वाला है. लेकिन उससे पहले रणवीर सिंह की फिल्म ने पवन कल्याण का बहुत बड़ा ऑल टाइम रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Advertisement

'धुरंधर 2' ने बनाया पेड प्रीव्यू का ऑल टाइम रिकॉर्ड
जैसे 19 मार्च की रिलीज से पहले, 18 मार्च को 'धुरंधर 2' के प्रीव्यू हो रहे हैं. ऐसे ही पिछले साल पवन की फिल्म 'OG' के भी प्रीव्यू हुए थे. पवन का क्रेज ऐसा था कि सिर्फ प्रीव्यू शोज से ही फिल्म ने करीब 31 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर डाला था. ये भारत में किसी भी फिल्म का प्रीव्यू में कमाने का सबसे बड़ा रिकॉर्ड था. रिलीज के बाद 'OG' पवन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म साबित हुई थी. पर 'धुरंधर 2' का क्रेज अद्भुत लेवल पर है.

रणवीर सिंह की फिल्म ने सिर्फ प्रीव्यू शोज शुरू होने से पहले ही पवन कल्याण का ऑल टाइम रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सैकनिल्क का डेटा बताता है कि प्रीव्यूज की एडवांस बुकिंग से ही 'धुरंधर 2' ने 42 करोड़ से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. यानी 'धुरंधर 2' थिएटर्स में पहुंचने से पहले ही पवन कल्याण का पेड प्रीव्यूज से कमाई का रिकॉर्ड करीब 10 करोड़ से भी ज्यादा मार्जिन से पीछे छोड़ चुकी है.

Advertisement

'धुरंधर 2' तेलुगु में भी डबिंग के साथ रिलीज हो रही है. पहली फिल्म ने बिना डबिंग सिर्फ हिंदी वर्जन से ही तेलुगु सर्किट, तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में करीब 65 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया था. 'धुरंधर 2' का सीक्वल होना और लोकल भाषा में अवेलेबल होना इसे तेलुगु राज्यों में और मजबूत बनाएगा.

दूसरी तरफ, सैकनिल्क का डेटा है कि 'धुरंधर 2' के सामने आ रही पवन की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' का भी क्रेज तगड़ा है. इस तेलुगु रिलीज के लिए एडवांस बुकिंग से 8 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन हो चुका है. ब्लॉक सीट्स जोड़ लें तो ये आंकड़ा करीब 14 करोड़ है. ये आंकड़ा बताता है कि 'उस्ताद भगत सिंह' तेलुगु राज्यों में बड़ी ओपनिंग के लिए तैयार है.

पवन की फिल्म को 'धुरंधर 2' से बड़ी ओपनिंग तो मिलनी ही है क्योंकि वो तेलुगु के सुपरस्टार हैं. लेकिन खेल लंबे रन में होगा. ये देखना दिलचस्प होगा कि 19 मार्च को आ रही 'धुरंधर 2' और 'उस्ताद भगत सिंह' में से तेलुगु राज्यों में किसका कलेक्शन ज्यादा रहता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »