Delhi CJP Protest: 'सिस्टम को तोड़ा-मरोड़ा गया', CJP के प्रदर्शन पर बोले विशाल ददलानी

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर राजधानी हाई अलर्ट पर है. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें.

Advertisement
CJP प्रोटेस्ट पर बोले विशाल ददलानी (Photo: Social Media) CJP प्रोटेस्ट पर बोले विशाल ददलानी (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 10 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:24 PM IST

दिल्ली में आज यानी 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर पूरी राजधानी हाई अलर्ट पर है. पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है. पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है, लेकिन कार्यकर्ता जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस ने एक्शन लेते हुए दिपके, यूट्यूबर ध्रुव राठी, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया गया है.

Advertisement

दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन ने सभी को हैरान-परेशान कर दिया है. म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर CJP प्रोटेस्ट का सपोर्ट किया है. 

CJP प्रोटेस्ट पर बोले विशाल 
विशाल ददलानी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा- इस वक्त पूरी दुनिया देख रही है कि एक इंसान के बचाव में सरकार अपने ही लोगों के खिलाफ किस हद तक जा सकती है. भारतीय लोगों के राइट टू प्रोटेस्ट के खिलाफ एक सरकार ने 23 बटालियन सीआरपीएफ के तैनात किए हैं. फोर्सेज को जम्मू एंड कश्मीर जैसे सेंसिटिव एरिया, नक्सल एरिया से बुलवा कर जंतर-मंतर पर तैनात किए. पूरी दिल्ली के रास्ते रोक रखे हैं. बैरिकेट लगे हुए हैं. मैट्रो बंद कर दिए हैं. ट्रेन को बंद कर दिया है. सिर्फ एक इंसान को बचाव के लिए. आप खुद ही सोच लीजिए कि उस इंसान ने इनके लिए कितना और क्या-क्या किया होगा. किस तरह सिस्टम को तोड़ा-मरोड़ा गया है. ताकि इस इंसान को बचाने के लिए इस स्तर पर मेहनत की जा रही है. 

Advertisement

प्रदर्शन की मांग क्या है?
CJP और कई छात्र संगठनों का ये प्रदर्शन वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में अनियमितताओं के खिलाफ है. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता के सवालों का जवाब दें.

CJP ने 7 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस को प्रदर्शन की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने कहा कि आवेदन कार्यक्रम से बहुत करीब किया गया और पिछले प्रदर्शन में शर्तों का पालन नहीं होने के कारण इजाजत नहीं दी जा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »