दीपिका पादुकोण का रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र 2' से कटा पत्ता? हुआ बड़ा खुलासा, फैंस को लगा बड़ा झटका

दीपिका पादुकोण के 'ब्रह्मास्त्र 2' में शामिल होने की खबरों पर उनकी टीम ने बड़ा बयान दिया है. एक्ट्रेस के स्पोक्सपर्सन ने सभी अटकलों को झूठा बताया है.

Advertisement
'ब्रह्मास्त्र 2' में नहीं होंगी दीपिका (Photo: Instagram/@deepikapadukone, Screengrab) 'ब्रह्मास्त्र 2' में नहीं होंगी दीपिका (Photo: Instagram/@deepikapadukone, Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:30 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 'ब्रह्मास्त्र 2' में नजर नहीं आएंगी. पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि दीपिका इस बड़े बजट की फैंटेसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन सकती हैं, लेकिन अब उनकी टीम ने इन अटकलों पर साफ-साफ विराम लगा दिया है. दीपिका के ऑफिशियल स्पोक्सपर्सन ने एक बयान जारी कर उनकी कास्टिंग को लेकर चल रही खबरों को खारिज कर दिया है.

Advertisement

दीपिका की 'ब्रह्मास्त्र 2' में एंट्री की खबरें निकलीं गलत

दीपिका पादुकोण के ऑफिशियल स्पोक्सपर्सन ने बयान जारी करते हुए कहा- दीपिका पादुकोण के 'ब्रह्मास्त्र 2' का हिस्सा होने या किसी भी तरह से इस प्रोजेक्ट से जुड़े होने की हालिया सभी खबरें गलत हैं. फिलहाल दीपिका का अयान मुखर्जी की इस फिल्म से कोई कनेक्शन नहीं है. मतलब साफ है कि ऐसे में एक्ट्रेस के फैंस को 'ब्रह्मास्त्र 2' में उन्हें देखने की उम्मीद छोड़नी पड़ेगी.

कैसी थी 'ब्रह्मास्त्र' की कहानी?

'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आए थे. यह फिल्म एक बड़े बजट वाली फैंटेसी एडवेंचर फ्रेंचाइजी की शुरुआत थी. कहानी शिवा यानी रणबीर कपूर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी खास शक्तियों की जड़ों का पता लगाने के सफर पर निकलता है. इस दौरान उसे ईशा यानी आलिया भट्ट से प्यार हो जाता है और दोनों की कहानी इस रोमांचक सफर का अहम हिस्सा बनती है.

Advertisement

फिल्म के कुछ सीन्स में दीपिका पादुकोण भी नजर आई थीं, इसलिए अटकलें लगाई जा रही थीं कि दीपिका दूसरे पार्ट का अहम हिस्सा हो सकती हैं.

फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. कोरोना महामारी के दौर में यह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी व्यावसायिक सफलताओं में शामिल रही. अप्रैल 2023 में डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने ऐलान किया था कि 'ब्रह्मास्त्र' के दोनों सीक्वल यानी पार्ट 2 और पार्ट 3, पहले पार्ट के मुकाबले और बड़े और ज्यादा महत्वाकांक्षी होंगे.

रणबीर कपूर ने सीक्वल को लेकर क्या कहा था?

2023 में फैंस के साथ बातचीत के दौरान रणबीर कपूर ने साफ किया था कि 'ब्रह्मास्त्र 2' का काम जोरों पर चल रहा है. उन्होंने बताया था कि फिल्म की राइटिंग पर लगातार काम हो रहा है और अयान उन्हें फिल्म का नैरेशन भी दे चुके हैं.

रणबीर के मुताबिक, अयान ने पार्ट 1 के मुकाबले पार्ट 2 के लिए दस गुना बड़ा आइडिया, सोच और किरदार तैयार किए हैं. उन्होंने यह भी बताया था कि उस समय अयान 'वॉर 2' पर काम कर रहे थे और प्लान था कि उसे अगले साल के मिड तक पूरा करके 'ब्रह्मास्त्र 2' की शूटिंग अगले साल के आखिर या उसके अगले साल की शुरुआत में शुरू की जाए. रणबीर ने कहा था कि फिल्म की राइटिंग पर काफी काम पहले से हो रहा है.

Advertisement

पार्ट 1 की आलोचना से भी सबक ले रहे हैं मेकर्स

रणबीर कपूर ने यह भी माना था कि 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर जो आलोचनाएं हुई थीं, मेकर्स ने उन्हें गंभीरता से लिया है. उन्होंने कहा था कि टीम ने समझा है कि फिल्म में क्या काम किया और क्या नहीं. खासकर फिल्म के डायलॉग्स और शिवा-ईशा की केमिस्ट्री को लेकर हुई आलोचना का जिक्र करते हुए रणबीर ने कहा था कि कई प्रतिक्रियाएं काफी रचनात्मक थीं और टीम उन्हें ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ रही है. यानी सीक्वल में पिछली फिल्म की कमियों को दूर करने की पूरी कोशिश की जा रही है.

'ब्रह्मास्त्र पार्ट 1: शिवा' 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय और शाहरुख खान भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे.

दीपिका के पास आगे कौन-कौन सी फिल्में हैं?

दीपिका पादुकोण अब शाहरुख खान के साथ 'King' में नजर आएंगी. इसके अलावा उनके पास अल्लू अर्जुन स्टारर 'Raaka' भी पाइपलाइन में है. फिलहाल इतना तो साफ है कि 'ब्रह्मास्त्र 2' की कास्ट को लेकर दीपिका पादुकोण का नाम सिर्फ अफवाहों तक ही सीमित था.

पर्सनल फ्रंट पर दीपिका इन दिनों अपने दूसरे बेबी की तैयारी में हैं. वो मां बनने वाली हैं. और उनका फोकस अपनी पर्सनल लाइफ पर ही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »