'लोग नहीं देख रहे फिल्म, थिएटर खाली', 'द केरल स्टोरी 2' पर बोले राहुल गांधी

केरल में विपक्ष नेता राहुल गांधी ने फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' को लेकर एक बड़ा बयान दे डाला है. वो कह रहे हैं कि इस फिल्म को कोई नहीं देख रहा क्योंकि ऑडियंस समझदार है कि केरल की संस्कृति क्या है. राहुल के बयान पर कई रिएक्शंस भी देखने मिल रहे हैं.

Advertisement
'द केरल स्टोरी 2' पर बोले राहुल गांधी (Photo: PTI, Movie Poster) 'द केरल स्टोरी 2' पर बोले राहुल गांधी (Photo: PTI, Movie Poster)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:56 PM IST

पिछले हफ्ते थिएटर्स में 'द केरल स्टोरी 2' रिलीज हुई, जिसे काफी मुश्किलों के बाद हाई कोर्ट से रिलीज की इजाजत मिली. इस फिल्म को लेकर कई बातें कही गईं कि ये केरल राज्य की छवि को खराब करती है. केरल के मुख्यमंत्री पी.विजयन ने इसे 'प्रोपगेंडा' का नाम दिया था. अब कांग्रेस और लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 'द केरल स्टोरी 2' पर बात की. 

Advertisement

'द केरल स्टोरी 2' पर राहुल गांधी की क्या राय?

बीते दिन 6 मार्च को राहुल गांधी केरल राज्य के एक पब्लिक इवेंट में गए, जहां उन्होंने कुछ बच्चों से बात की. एक स्टूडेंट ने राहुल से फिल्म पर उनकी राय मांगी, तो इसपर विपक्ष के नेता ने कहा, 'ये अच्छी खबर है कि केरल स्टोरी 2 के थिएटर हॉल खाली-खाली दिख रहे हैं और लोग ज्यादा देख नहीं रहे. इससे साफ पता चलता है कि देश के ज्यादातर लोग केरल को अच्छे से समझते हैं. वहां की संस्कृति, परंपराएं और असली हालात लोगों को पता हैं, इसलिए ऐसी फिल्में जो केरल को गलत या झूठा दिखाती हैं, वो ज्यादा नहीं चल पा रही हैं.'

'लेकिन आप बिल्कुल सही हैं कि फिल्में, टीवी और मीडिया को अब हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है. इनका इस्तेमाल लोगों को बदनाम करने, समुदायों को अलग-थलग करने और समाज में दरार डालने के लिए किया जाता है. इससे कुछ खास ग्रुप फायदा कमाते हैं, जबकि बाकी लोग नुकसान उठाते हैं.' 

Advertisement

राहुल गांधी ने आगे 'प्रोपगेंडा' फिल्मों के चलन पर कहा, 'भारत में अब ये चीज बहुत बढ़ गई है.अगर कोई फिल्म बनाना चाहे, मीडिया में कुछ कहना चाहे या किसी खास विचार का बचाव करना चाहे, तो उस पर हमला हो जाता है. अक्सर उसे बोलने भी नहीं दिया जाता. आपको ये रोज महसूस होता है, जैसा आप कह रहे हो. दूसरी तरफ, कुछ खास कहानियां इतनी तेजी से फैलाई जाती हैं जितना चाहे और उन पर कुछ होता ही नहीं. कोई सजा नहीं, कोई रोक-टोक नहीं. ये देश के लिए बहुत नुकसानदायक है. ये बहुत ज्यादा हो रहा है. भारत में इसमें ढेर सारा पैसा लगा हुआ है -बड़े-बड़े पैसे से ये सब चलाया जा रहा है.'

राहुल के बयान पर क्या बोला विपक्ष?

राहुल के बयान पर विपक्ष के कई नेताओं के बयान सामने आने लगे. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि तिवारी ने भी न्यूज एजेंसी से कहा कि फिल्म में कोई प्रोपगेंडा नहीं फैलाया गया है. लोग अपने घरों से बाहर निकलकर थिएटर्स की तरफ आए और देखें कि लोग किस तरह रिस्पॉन्स कर रहे हैं. सुरभि ने फिल्म को 'समाज का आयना' बताया. 

फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' को रिलीज हुए 8 दिन का समय बीत चुका है. इसने अभी तक करीब 25 करोड़ के आसपास कमाई कर ली है. इसके पहले पार्ट 'द केरल स्टोरी' ने लाइफटाइम 241 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. वो फिल्म साल 2023 में आई थी, जिसे सुदिप्तो सेन ने डायरेक्ट किया था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »