बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का क्रेज ग्लोबल लेवल पर दिखता है. उनका चार्म ही ऐसा है कि हर कोई उनकी एक्टिंग और पर्सनैलिटी का कायल हो जाता है. हॉलीवुड के कई सितारे भी किंग खान के दीवाने हैं. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के होम अफेयर्स मिनिस्टर टोनी बर्क ने रिवील किया कि शाहरुख उनके फेवरेट एक्टर हैं. उन्होंने खुद को किंग खान का फैन बताया.
बातचीत के दौरान टोनी बर्क ने अपनी फेवरेट बॉलीवुड फिल्म का भी खुलासा किया. रहमान के गाने और शाहरुख की एक्टिंग के वो कायल लगे. उनके बयानों से लगा कि वो बॉलीवुड फिल्मों और गानों को फॉलो करते हैं.
टोनी बर्क के फेवरेट हैं शाहरुख खान
पवन लूथर के इंडियन लिंक पॉडकास्ट में टोनी बर्क से उनकी फेवरेट बॉलीवुड मूवी के बारे में पूछा गया. टोनी ने बिना देर किए बताया कि वो शाहरुख खान के बड़े फैन हैं. उन्होंने किंग खान की फिल्म चक दे इंडिया को अपनी फेवरेट मूवी बताया. इस फिल्म के साथ उनका डीप कनेक्शन इसलिए भी है क्योंकि इसके कई हिस्से सिडनी, ब्रिस्बेन और मेलबर्न में शूट हुए थे. तब होस्ट पवन लूथर ने मजाक में टोनी बर्क से पूछा- तो क्या फिल्म के फाइनल हॉकी मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए वो भारत को सपोर्ट कर रहे थे? इसका टोनी ने हंसते हुए जवाब दिया. उन्होंने कहा- नहीं. नहीं... मैंने लगान देखते वक्त भारत का सपोर्ट किया था.
टोनी बर्क ने ऋतिक रोशन-ऐश्वर्या राय की फिल्म जोधा अकबर को शानदार और खूबसूरत बताया. किंग खान की ओम शांति ओम उनकी फेवरेट फिल्मों में शुमार है. टोनी ने इसे अपनी ऑल टाइम फेवरेट फिल्म कहा. मालूम हो, ओम शांति ओम से दीपिका पादुकोण ने डेब्यू किया था. उनकी जोड़ी किंग खान संग बनी थी. इसे फराह खान ने डायरेक्ट किया था. टोनी इस मूवी के इतने बड़े फैन हैं कि उन्होंने फिल्म का डायलॉग भी बोलकर बताया- सिंपल हैप्पी एंडिंग्स… अगर हैप्पी नहीं है, तो एंडिंग नहीं है, कहानी अभी बाकी है.
टोनी बर्क ने ऑस्कर जीतने वाले म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान के काम की भी तारीफ की. उन्होंने बताया कि वो रहमान का म्यूजिक एंजॉय करते हैं. उनके गानों को वो सुनना पसंद करते हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क