लेजेंडरी सिंगर आशा भोसले के निधन से बॉलीवुड शोकाकुल है. 12 अप्रैल 2026 को सिंगर ने अलविदा कहा. जैसी ही आशा ताई की मौत की खबर आई फैंस और सेलेब्स में शोक की लहर दौड़ पड़ी. सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया ने भी लेजेंडरी सिंगर के निधन पर दुख जताया. लेकिन ऐसा करते हुए उनसे बड़ा ब्लंडर हो गया. जिसे उन्होंने तुरंत ठीक किया. लेकिन तब तक ट्रोल्स उनके पीछे पड़ गए थे.
अथिया की पोस्ट पर बवाल
अथिया ने आशा भोसले के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा था. लेकिन एक्ट्रेस ने गलती से दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर की फोटो पोस्ट कर दी. आशा की बड़ी बहन लता मंगेशकर का निधन 6 फरवरी 2022 को हुआ था. अथिया को जैसे ही अपनी गलती का एहसास हुआ उन्होंने तुरंत इसे ठीक किया. अथिया ने अपना पोस्ट डिलीट किया और सही तस्वीर के साथ नया पोस्ट डाला. लेकिन तब तक यूजर्स को उनकी इस गलती का आभास हो गया था. यूजर्स ने अथिया के गलत पोस्ट का तुरंत स्क्रीनशॉट लिया और इसे इंटरनेट पर सर्कुलेट कर दिया. बस फिर क्या था. यूजर्स ने अथिया को जमकर ट्रोल किया.
एक यूजर ने लिखा- अथिया शेट्टी खूबसूरत हैं लेकिन उनमें दिमाग नहीं है. ये फोटो इस बात का सबूत है. उन्होंने आशा भोसले की जगह दिवंगत लता मंगेशकर की फोटो को पोस्ट की. नेपो किड्स बिना किसी स्ट्रगल के रेलेवेंट होना चाहते हैं. इसी वजह से अथिया की फिल्में पिटीं. दूसरे ने लिखा- क्या अथिया शेट्टी पागल हो गई हैं, जो गलत फोटो पोस्ट कर दी. यूजर्स ने अथिया को लापरवाह बताया. शख्स ने लिखा- कम से कम पोस्ट करने से पहले चेक करना चाहिए. ये ब्लंडर है.
अथिया ने अपनी इस गलती को लेकर कोई सफाई पेश नहीं की है. हालांकि उन्होंने आशा ताई को श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट जरूर शेयर किया है.
कब होगा अंतिम संस्कार?
आशा भोसले का अंतिम संस्कार 13 अप्रैल 2026 को होगा. फैंस उनके लोअर परेल स्थित घर पर जाकर सिंगर के आखिरी दर्शन कर सकते हैं. मुंबई में शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क