सोनू सूद के पोस्टर पर दूध चढ़ाकर लोगों ने कहा धन्यवाद, ये देखकर FIR एक्ट्रेस हुईं नाराज

इस वीडियो में लोगों ने सोनू सूद के पोस्टर दूध चढ़ाया है. आंध्र प्रदेश में चित्तूर जिले के श्रीकलाहस्ती में लोगों ने सोनू सूद के बड़े से पोस्टर पर दूध चढ़ाकर शुक्रिया अदा किया है. इन लोगों ने सोनू सूद के द्वारा कोरोना काल के कठिन समय में किए जा रहे काम के प्रति आभार जताया है. सोनू सूद ने खुद इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट कर लोगों को शुक्रिया कहा है. 

Advertisement
सोनू सूद सोनू सूद

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2021,
  • अपडेटेड 7:26 PM IST

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों की लगातार मदद कर रहे हैं. उनके इन नेक कामों की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है. किसी भी तरह की मुश्किल हो सोनू सूद आम जनता से लेकर सेलेब्रिटीज तक की मदद को आ चुके हैं. ऐसे में लोग अपने-अपने अंदाज में सोनू सूद का शुक्रिया अदा कर रहे हैं. अब आंध्र प्रदेश से एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. 

Advertisement

सोनू सूद का दूध से अभिषेक

इस वीडियो में लोगों ने सोनू सूद के पोस्टर दूध चढ़ाया है. आंध्र प्रदेश में चित्तूर जिले के श्रीकलाहस्ती में लोगों ने सोनू सूद के बड़े से पोस्टर पर दूध चढ़ाकर शुक्रिया अदा किया है. इन लोगों ने सोनू सूद के द्वारा कोरोना काल के कठिन समय में किए जा रहे काम के प्रति आभार जताया है. सोनू सूद ने खुद इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट कर लोगों को शुक्रिया कहा है. 

कविता कौशिक ने जताई नाराजगी

हालांकि फैंस का यह कारनामा टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक को पसंद नहीं आया है. उन्होंने शुक्रिया कहने के इस तरीके को दूध व्यर्थ करे का तरीका बताया है. कविता ने ट्वीट किया- हम सभी सोनू सूद से प्यार करते हैं और यह देश हमेशा उनके नेकदिल काम का कृतज्ञ रहेगा. लेकिन मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकती हूं दूध को व्यर्थ करने के इस बेवकूफी भरे काम से सोनू को भी निराशा होगी. यह सब ऐसे समय में किया जा रहा है जब लोग भूख से मर रहे हैं. हम हर चीज में इतना ड्रामा क्यों करते हैं?

Advertisement
कविता कौशिक का ट्वीट

डॉक्टरों से सोनू ने किए थे अहम सवाल

बता दें कि सोनू सूद अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम के जरिए जरूरतमंद लोगों की अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन संग दवाएं दिलाने में लगे हुए हैं. हाल ही में उनके एक से सोशल मीडिया यूजर्स बेहद इम्प्रेस हो गए थे. सोनू सूद ने एक ट्वीट कर डॉक्टरों से कुछ अहम सवाल पूछे थे. सोनू ने अपने ट्वीट में पहले सवाल पूछा, 'जब सबको पता है कि एक खास इंजेक्शन कहीं उपलब्ध नहीं है, तो सभी डॉक्टर इसी को लगाने की सलाह क्यों दे रहे हैं?' 

इसी से जुड़ा सोनू ने अपना दूसरा सवाल पूछा, 'जब अस्पताल ही दवा को नहीं ले पा रहे तो एक आम आदमी कहां से लेगा?' उन्होंने आखिरी सवाल पूछा, 'हम लोग कोई और दवा क्यों नहीं इस्तेमाल कर सकते उनकी जगह पर? क्या कोई दूसरा रास्ता देखकर जिंदगियां नहीं बचाई जा सकती हैं?' 

सोनू के इन सवालों से सोशल मीडिया के कई यूजर्स सहमत थे. ऐसे में सोनू का यह ट्वीट काफी वायरल भी हुए थे और यूजर्स ने जमकर उनकी तारीफ भी की थी. बता दें कि साल 2020 में सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में सहायता की थी, जिसके बाद उनका नाम दुनियाभर में मशहूर हुआ. तब से अभी तक सोनू सूद लाखों लोगों की मदद कर चुके हैं और अभी भी लगातार इसी काम में लगे हुए हैं. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »