अमिताभ बच्चन के घर नहीं होगा होली का 'जलसा', कोरोना बना ग्रहण

मालूम हो कि बच्चन परिवार और उनकी होली का जश्न पूरे देश में मशहूर है. अगर पिछले साल को छोड़ दिया जाए, तो शायद ही कोई ऐसा साल रहा होगा जब जलसा पर होली का भव्य नजारा देखने को ना मिला हो.

Advertisement
अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 1:13 PM IST

कोरोना के बढ़ते प्रकोप की वजह से पिछले साल कोई भी होली का त्योहाह ठीक से नहीं मना पाया था. बड़ी-बड़ी बॉलीवुड पार्टियां भी नहीं दिखाईं दी और सोशल डिस्टेसिंग के दौर में त्योहार का जश्न भी फीका साबित हुआ. इस साल फिर होली दस्तक देने को है और कोरोना के मामले भी तेज गति से बढ़ रहे हैं. ऐसे में फिर पाबंदियां लगा दी गई हैं और होली खेलने की खुली छूट नहीं मिलने जा रही है.

Advertisement

बच्चन परिवार का होली पर नहीं होगा 'जलसा'

इसी कड़ी में मेगास्टार अमिताभ बच्चन के घर पर होली का कोई जलसा होता नहीं दिखेगा. अपने बंगले में होली पार्टी देने वाला बच्चन परिवार कोरोना की वजह से बड़े स्तर पर कोई जश्न नहीं मनाएगा. बीएमसी द्वारा जारी किए गईं गाइडलाइन्स की वजह इस प्रकार के जश्न पर ही रोक लगा दी गई है. पिछले साल भी कोरोना की वजह से ही बच्चन परिवार ने होली पार्टी का ओयजन नहीं किया था. अब इस साल भी फैन्स को मायूसी ही हाथ लगने वाली है. बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन होली का बड़ा जश्न नहीं मनाएंगे. परिवार के साथ ही इस रंग के त्योहार को मनाने की तैयारी की जा रही है.

बच्चन परिवार की होली पार्टी

मालूम हो कि बच्चन परिवार और उनकी होली का जश्न पूरे देश में मशहूर है. अगर पिछले साल को छोड़ दिया जाए, तो शायद ही कोई ऐसा साल रहा होगा जब जलसा पर होली का भव्य नजारा देखने को ना मिला हो. बॉलीवुड के बड़े सेलेब्स से लेकर कई दूसरी हस्तियों तक, सभी उस जश्न का हिस्सा बनते हैं और बच्चन परिवार के मेहमाननवाजी का लुत्फ उठाते हैं. लेकिन कोरोना ने इस तैयारी पर ग्रहण लगा दिया है और त्योहार के उस आसमान छूते उत्साह को भी ठंडा कर दिया है.

Advertisement

कपूर परिवार भी नहीं मनाएगा होली

वैसे बच्चन परिवार के अलावा बॉलीवुड के और भी कई दिग्गज परिवार होली पार्टी आयोजित करते हैं. कपूर परिवार का नाम भी इस लिस्ट में काफी ऊपर आता है. लेकिन कोरोना और परिवार में हुए करीबियों के निधन को देखते हुए, वहां भी जश्न का माहौल नहीं दिखने वाला है. हर किसी ने 2021 में भी सोशल डिस्टेंसिंग वाली होली मनाने का मन बना लिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »