Alpha Teaser: आलिया का एक्शन, पिता के रोल में बॉबी देओल, टीजर से गायब शरवरी

यशराज फिल्म की स्पाई यूनिवर्स में नई फिल्म अल्फा का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें आलिया भट्ट और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं. मूवी सिनेमाघरों में 3 जुलाई को रिलीज होगी.

Advertisement
अल्फा का टीजर रिलीज (Photo: Screengrab) अल्फा का टीजर रिलीज (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:51 AM IST

एक्शन और रोमांच से भरपूर फिल्म अल्फा की पहली झलक रिलीज हो गई है. यशराज फिल्म के स्पाई यूनिवर्स में अल्फा की एंट्री हो चुकी है. बॉबी देओल, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म का टीजर दमदार है. मूवी में 18 साल की होने पर आलिया भट्ट को पहला किलिंग असाइनमेंट मिलता है. आलिया और बॉबी को बाप-बेटी के रोल में देखना रोचक है.

Advertisement

अल्फा का टीजर रिलीज

अल्फा कहानी है ऐसे पिता (बॉबी) की, जो अपनी बेटी आलिया को बचपन से जंग के लिए ट्रेन कर रहा है. उसके 18वें जन्मदिन पर उसे पहला मिशन मिलता है. आलिया का हैरगअंगज अंदाज लोगों को इंप्रेस कर रहा है. अल्फा एक सीक्रेट प्रोगाम है, जिसमें इंडिया के नेक्स्ट जनरेशन के सिपाहियों को तैयार किया जा रहा है. ये सोल्जर सबसे तेज और सबसे ताकतवर हैं. टीजर को लोगों के मिक्स्ड रिव्यू मिल रहे हैं. किसी ने इसे झक्कास कहा है. फैंस फिल्म की रिलीज को देखने के लिए बेताब हैं. कईयों का कहना है आलिया का एक्शन अवतार उनकी दुबली पतली फिटनेस से मेल नहीं खाता. टीजर में अनिल और शरवरी की झलक नहीं दिखी है.
 

अल्फा फीमेल एक्शन फिल्म है. इसमें लीड रोल में आलिया भट्ट्, शरवरी, अनिल कपूर, बॉबी देओल हैं. मूवी को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है. इसे शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है. मूवी सिनेमाघरों में 3 जुलाई को रिलीज होगी. फिल्म को लेकर काफी समय से माहौल बना हुआ है. इसकी रिलीज डेट कई बार आगे खिसकी है. अब आखिर में आलिया और शरवरी की एक्शन से भरपूर ये फिल्म थियेटर्स में दस्तक देने को तैयार है.

Advertisement

अल्फा, यशराज बैनर का बड़ा प्रोजेक्ट है. इसमें पहली बार आलिया को फुल फ्लेज्ड एक्शन अवतार में देखा जाएगा. आलिया, जो कि हर तरह के रोल में खुद को साबित कर चुकी हैं, अल्फा उनके करियर के लिए बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकती है. फिल्म की शूटिंग के दौरान कंट्रोवर्सी भी हुई. आलिया और बॉबी के बीच इक्वेशन ठीक नहीं होने की बात सामने आई थी. हालांकि बीते दिनों एक इंटरव्यू में बॉबी ने साफ कहा कि आलिया और उनके बीच कोई मनमुटाव नहीं है. ये न्यूज उनके लिए भी शॉकिंग थी. बॉबी ने आलिया के परफेक्शन और काम की जमकर तारीफ की. टीजर में उनका और आलिया का बॉन्ड जमा है. देखना होगा अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करेगी. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »