राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेद्दी रिलीज के बाद चर्चा के साथ विवादों में भी आ गई है. फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठे, जिसके बाद निर्देशक बुची बाबू सना ने प्रतिक्रिया दी है. मेकर्स ने दर्शकों की आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए कुछ विवादित दृश्यों को हटाने का फैसला किया है. इस घटनाक्रम ने फिल्म को नई बहस के केंद्र में ला दिया है.