'अल्फा' ने एडवांस बुकिंग में बनाई पकड़, पहले दिन दमदार शुरुआत के लिए तैयार

आलिया भट्ट और शरवरी की स्पाई-थ्रिलर 'अल्फा' इस शुक्रवार को जनता के सामने टेस्ट देने के लिए पूरी तरह तैयार है. बुधवार को धीमी शुरुआत करने के बाद, गुरुवार शाम होते-होते फिल्म की एडवांस बुकिंग ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रफ्तार पकड़ ली है. 'अल्फा' अब बॉक्स ऑफिस पर भरोसेमंद शुरुआत के लिए तैयार है.

Advertisement
'अल्फा' की बुकिंग के पकड़ी रफ्तार, सालिड ओपनिंग के लिए तैयार (Photo: IMDB) 'अल्फा' की बुकिंग के पकड़ी रफ्तार, सालिड ओपनिंग के लिए तैयार (Photo: IMDB)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:44 PM IST

आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म अल्फा फाइनली शुक्रवार को रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म के ट्रेलर को मिले मिक्स रिस्पॉन्स के बाद, नजरें इस बात पर थीं कि एडवांस बुकिंग में जनता का क्या मूड रहता है. बुधवार को शुरू हुई एडवांस बुकिंग ने स्लो स्टार्ट लिया, मगर फिल्म की रिलीज पास आते-आते यह रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है. गुरुवार शाम तक हुई एडवांस बुकिंग इस बात का इशारा देती नजर आ रही है कि अल्फा बॉक्स ऑफिस पर सॉलिड शुरुआत करने वाली है.

Advertisement

कैसी है अल्फा की एडवांस बुकिंग?

सैकनिल्क की रिपोर्ट बताती है कि गुरुवार दोपहर तक अल्फा के लिए करीब 18 हजार टिकट एडवांस में बुक हुए हैं. ब्लॉक सीट्स को जोड़कर फिल्म ने एडवांस बुकिंग से करीब 2 करोड़ रुपये का एडवांस ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

रफ्तार पकड़ रही अल्फा

ऐसे में फीमेल लीड एक्शन फिल्म के हिसाब से अल्फा की एडवांस बुकिंग फिर भी दमदार नजर आ रही है. वॉर 2 और टाइगर 3 जैसी फिल्मों की उम्मीद से स्लो परफॉर्मेंस ने स्पाई यूनिवर्स को भी थोड़ा नुकसान पहुंचाया है. इस वजह से भी लोग अल्फा का टिकट खरीदने में पहले थोड़ा हिचकते नजर आए, मगर गुरुवार को रिलीज पास आने के साथ बुकिंग की बढ़ती रफ्तार अल्फा के लिए एक पॉजिटिव इशारा है.

बुक माय शो पर गुरुवार को सुबह हर घंटे अल्फा के करीब डेढ़ हजार टिकट बुक होते नजर आ रहे थे, जबकि दोपहर बाद हर घंटे टिकट बुक होने का आंकड़ा ढाई हजार के करीब पहुंचने लगा है. इस बुकिंग से इशारा मिलता है कि अल्फा 5 करोड़ रुपये के करीब ओपनिंग करने की तरफ बढ़ रही है. मगर गुरुवार रात तक बुकिंग का आंकड़ा पूरी तस्वीर साफ कर देगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »