'किस्मत से चली सैयारा,' बोले अक्षय कुमार, भूले अहान-अनीत का नाम

अक्षय कुमार का एक बयान पिछले कुछ वक्त से जमकर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें उन्होंने साल 2025 की सबसे बड़ी हिट लव स्टोरी 'सैयारा' को किस्मत से हिट कहा है. जानें अक्षय ने इस फिल्म को लेकर और क्या-क्या कहा.

Advertisement
अक्षय ने उठाए सवाल (Photo: IMDb/Instagram @ahaanpanday) अक्षय ने उठाए सवाल (Photo: IMDb/Instagram @ahaanpanday)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:10 PM IST

बॉलीवुड के लिए साल 2025 एक उम्मीद की किरण तब लाया, जब थिएटर्स में सैयारा नाम की फिल्म चली. दो नए सितारों को लेकर मोहित सूरी ने एक लव स्टोरी बनाई, जिसे जनता ने भर-भरकर प्यार दिया. बॉक्स ऑफिस पर ये एक सरप्राइज हिट बनी और सभी पुराने रिकॉर्ड्स तोड़ गई. हाल ही में इसी फिल्म पर अक्षय कुमार ने बात की, जो अब काफी वायरल हो रही है. 

Advertisement

सैयारा पर वायरल अक्षय का बयान

पिछले दिनों अक्षय कुमार अपनी फिल्म वेलकम टू द जंगल को प्रमोट करने पहुंचे थे. वहां उन्होंने एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में फिल्मों के चलने या ना चलने पर अपनी बात सामने रखी. अक्षय ने सैयारा का उदाहरण देते हुए कहा कि वो फिल्म अपनी किस्मत से चली है, उसमें कोई खास इवेंट नहीं था जिसके दम पर वो हिट हो सके. सैयारा सिर्फ ऑडियंस से कनेक्ट की वजह से इतनी पसंद की गई. 

अक्षय ने कहा था- अगर किसी फिल्म की किस्मत में लिखा होगा, तो वो किसी ना किसी तरह से सफल हो ही जाती है. एक्टर ने सैयारा फिल्म का उदाहरण देते हुए अपनी बात समझाने की कोशिश की, लेकिन वो उस फिल्म के मेन लीड एक्टर्स का नाम भूल गए. अक्षय कुमार कहने लगे, 'अभी हाल ही में एक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें एक नया लड़का और लड़की थे, कौनसी फिल्म थी वो?'

Advertisement

उनके पास बैठे फिल्म वेलकम टू द जंगल के डायरेक्टर अहमद खान ने उन्हें सैयारा फिल्म नाम याद दिलाया. अक्षय ने सैयारा पर कहा- मैं पूछना चाहता हूं कि उस फिल्म में ऐसा क्या खास था? कोई खास बात नहीं थी. बस इसके गाने हिट हुए और फिल्म का रोमांस ऑडियंस को पसंद आया. यही बात सबको पसंद आ गई. दोनों एक्टर्स ने बढ़िया एक्टिंग की और किस्मत से वो फिल्म सक्सेसफुल हो गई. 

अक्षय की बातें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं. कई लोगों ने उनकी बातों से सहमति जताई, तो वहीं दूसरों ने उनपर आरोप लगाए कि वो ऐसा कहकर अपनी पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड छिपाने की कोशिश कर रहे हैं. अक्षय के कमेंट्स ने शायद एक नए विवाद को जन्म दे दिया है. देखना है कि ये मामला आखिर कहां तक जाने वाला है. 

वैसे अक्षय कुमार की नई फिल्म फिलहाल तो बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी पकड़ बनाई हुई है. वेलकम टू द जंगल ने अपने पेड-प्रीव्यू शोज मिलाकर पिछले तीन दिनों में कुल 63.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर डाला है. इस हिसाब से लोगों को अक्षय की ब्रेनरॉट फिल्म पसंद आ रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »