बोनी कपूर अपनी लाडली बेटी अंशुला कपूर की विदाई कर चुके हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अंशुला की शादी की झलक दिखाई है. अंशुला की वेडिंग एल्बम में एक फोटो ऐसी थी, जिस पर हर किसी निगाह टिक गई. तस्वीर में बोनी कपूर बेटी की शादी में अक्षय खन्ना का वेलकम करते दिख रहे थे. अंशुला की शादी में अक्षय खन्ना को देखकर लोग सरप्राइज रह गए. तस्वीर देखने के बाद लोग अपनी आंखें मसल कर देख कर रहे हैं. हर किसी के मन में यही सवाल है कि क्या वाकई अक्षय खन्ना, अंशुला की शादी में शामिल हुए, तो जवाब हां है.
अंशुला की शादी में अक्षय खन्ना
अक्षय खन्ना वो स्टार हैं, जो एयरपोर्ट या बॉलीवुड पार्टीज में नजर नहीं आते हैं. फिल्मों के अलावा रियल लाइफ में उन्हें देखना दुर्लभ हो जाता है. इसलिए कपूर फैमिली के जश्न में उन्हें देखना हर किसी के शॉकिंग था. कई लोग धोखा खा गए कि कहीं ये इमेज AI तो नहीं है. पर इसे बोनी कपूर ने खुद शेयर किया था, तो भला ये AI कैसे हो सकती है.
तस्वीर में अक्षय खन्ना, बोनी कपूर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर मिलते दिखे. दोनों के मिलने का अंदाज बता रहा है कि इनका यराना पुराना है. दोनों के चेहरे पर जो खुशी है, वो इनकी दोस्ती की गवाही दे रही है. अंशुला की शादी में कई स्टार्स की एंट्री बैक गेट से हुई. शायद इसलिए अक्षय को कैमरा पर स्पॉट नहीं किया गया. अंशुला की शादी में अक्षय खन्ना का आना ये भी बताता है कि उनके लिए कपूर खानदान का जश्न कितना जरूरी था.
फैन्स ने किया रिएक्ट
बॉलीवुड में हर रोज कई शादियां, पार्टी और इवेंट होते हैं, लेकिन अक्षय खन्ना को कभी भी कहीं नहीं देखा गया. यहां तक कि वो धुरंधर की सक्सेस पार्टी से भी नदारद थे. अंशुला की शादी में अक्षय खन्ना को देखकर फैन्स ने कहा कि OMG कहीं हम सपना तो नहीं देख रहे. एक ने लिखा कि अक्षय की स्माइल. बोनी कपूर पिक शेयर करने के लिए धन्यवाद. दूसरे ने कहा कि लव यू अक्षय खन्ना. अक्षय खन्ना को देखकर दिन बन गया.
अक्षय के फैन्स उनकी और बोनी कपूर की तस्वीर पर प्यार लुटा रहे हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क