दर्दनाक दौर से गुजरे अहान पांडे, सैयारा के बाद कराई सर्जरी, चुपचाप झेली ट्रांसफॉर्मेशन की तकलीफ

सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे ने चुपचाप कंधे की दर्दनाक सर्जरी करवाई थी. महीनों तक प्लास्टर में रहने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अब अली अब्बास जफर की अगली एक्शन फिल्म के लिए जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन कर रहे हैं.

Advertisement
अहान पांडे ने चुपचाप लिया ट्रांसफॉर्मेशन (Photo: Instagram @ahaanpandey) अहान पांडे ने चुपचाप लिया ट्रांसफॉर्मेशन (Photo: Instagram @ahaanpandey)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:46 PM IST

अहान पांडे ने अपनी डेब्यू फिल्म सैयारा से जबरदस्त पहचान बनाई. अब वह डायरेक्टर अली अब्बास जफर की अगली अनटाइटल्ड एक्शन-रोमांस फिल्म में एक्ट्रेस शरवरी के साथ नजर आएंगे. इस फिल्म के लिए वह इन दिनों जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजर रहे हैं. हाल ही में अहान ने खुलासा किया कि सैयारा की रिलीज के बाद उन्होंने कंधे की बड़ी सर्जरी करवाई थी. यह बात उन्होंने अब तक छिपाकर रखी थी.

Advertisement

सैयारा’ के बाद करवाई दर्दनाक सर्जरी

अहान ने बताया कि कुछ साल पहले स्नोमोबाइल एक्सीडेंट में उनका कंधा सब्लक्सेशन (आंशिक खिसकना) का शिकार हो गया था. इस चोट की वजह से वह ठीक से ट्रेनिंग नहीं कर पा रहे थे और खासकर एक्शन फिल्म से पहले अपनी फिटनेस गोल हासिल करना मुश्किल हो रहा था.

उन्होंने एस्क्वायर इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा- पिछले साल सैयारा की रिलीज के बाद मैंने सर्जरी करवाई. ये सबसे दर्दनाक सर्जरी में से एक होती है और इसका रिकवरी टाइम भी बहुत लंबा होता है.

अहान ने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें चेतावनी दी थी कि सर्जरी के बाद उनका शरीर ‘जीरो’ पर चला जाएगा और अगली फिल्म के लिए जरूरी बॉडी बनाना लगभग नामुमकिन होगा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.

उन्होंने कहा- मैं पहले उन एक्टर्स से मोटिवेट होता था जिन्होंने जिम में बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन किया. लेकिन वो आमतौर पर अनहेल्दी बॉडी से हेल्दी बॉडी तक का सफर होता है. मेरा केस अलग था- मैं चोटिल था, हिल भी नहीं पा रहा था, वजन नहीं उठा पा रहा था, और फिर धीरे-धीरे सब कर पाने लगा.

Advertisement

महीनों तक प्लास्टर में रहे, किसी को पता ही नहीं चला

अहान ने यह भी बताया कि सर्जरी के बाद वह कई महीनों तक प्लास्टर (कास्ट) में रहे, लेकिन हैरानी की बात यह है कि किसी को इसका पता ही नहीं चला. उन्होंने हंसते हुए कहा- मुझे नहीं पता किसी को कैसे समझ नहीं आया. उन्होंने बताया कि कुछ फैंस को जरूर लगा कि कुछ गड़बड़ है. वो उनकी मां डिएन पांडे से पूछने लगे कि अहान इतना वजन क्यों कम कर रहे हैं.

अहान ने कहा- मैं सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहता, तो लोग मम्मी से पूछने लगे क्योंकि वो फिटनेस से जुड़ी हैं. वो कह रहे थे- ये इतना वेट क्यों लूज कर रहा है?

अब अहान पूरी तरह फिट होकर अपनी अगली एक्शन फिल्म की तैयारी में जुटे हैं और एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement