ड्रग मामले की FIR में साउथ एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी का नाम, जारी है पूछताछ

इस मामले में अब तक कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरटीओ क्लर्स रवि शंकर, इंटीरियर डिजाइनर राहुल, एक्ट्रेस रागिनी और पार्टी होस्ट वीरेन को अब तक पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. हालांकि बाद में कोर्ट ने एक्टर रागिनी द्विवेदी को 3 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में उनकी पेशी हुई थी. प्रोटोकॉल के तहत उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया था.

Advertisement
रागिनी द्विवेदी रागिनी द्विवेदी

नागार्जुन

  • नई दिल्ली,
  • 05 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 9:01 PM IST

सैंडलवुड ड्रग रैकेट केस ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है. हाल ही में इस मामले में एडिश्नल कमिश्नर क्राइम ने एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया था. उन्हें NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था. अब खबर है कि कॉटन पीट पुलिस स्टेशन में ड्रग मामले में दर्ज FIR में एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी को आरोपी बनाया गया है. 

Advertisement

इस मामले में अब तक कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरटीओ क्लर्स रवि शंकर, इंटीरियर डिजाइनर राहुल, एक्ट्रेस रागिनी और पार्टी होस्ट वीरेन को अब तक पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. हालांकि बाद में कोर्ट ने एक्टर रागिनी द्विवेदी को 3 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में उनकी पेशी हुई थी. प्रोटोकॉल के तहत उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया था.

बेंगलुरु के कमिश्नर कमल पंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस केस से जुड़ी तमाम जानकारियां साझा की थीं. मीडिया से बातचीत में कमल पंत ने बताया था, "हम इस ड्रग केस को पिछले एक महीने से फॉलो कर रहे हैं. इस केस में पड़ताल के दौरान हमें पता चला है कि एक शख्स जो कि सरकारी विभाग में काम कर रहा है वो हाई क्लास पार्टियों को अटेंड कर रहा है और उसके एक एक्टर के साथ भई लिंक हैं. हमें पता चला है कि उस शख्स का नाम रवि शंकर है जो कि जयनगर RTO में एक क्लर्क का काम करता है."

Advertisement

कमिश्नर कमल पंत ने आगे कहा था, "उस शख्स ने जो पार्टियां अटेंड की हैं वहां उसने ड्रग सप्लाई की है. पुलिस अधिकारियों ने उससे पूछताछ की है और बहुत संवेदनशील जानकारियां उसके फोन से सामने आई हैं." कमल पंत ने बताया, "रवि शंकर से पूछताछ करने के बाद हमें पता चला है कि वह दूसरे कारण बता कर ड्रग प्राप्त किया करता था और उन्हें पार्टियों में सप्लाई कर दिया करता था."

कमिश्नर कमल ने ये भी बताया था कि सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) ने एक अन्य शख्स राहुल को भी इस केस में गिरफ्तार किया है. राहुल एक डिजाइनर और आर्किटेक्ट है. क्योंकि उसने भी पार्टियां अटेंड की हैं इसलिए उसे भी गिरफ्तार किया गया है. साथ ही एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी से पूछताछ की जा रही है. कमल पंत ने इसके अलावा आगे कुछ भी बताने से इनकार कर दिया था.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »