'सलमान की बहन तेरे साथ क्या कर रही', अर्पिता संग शादी पर आयुष के पिता थे हैरान, भाईजान ने बुला लिया था घर

आयुष शर्मा ने बताया कि सलमान खान की बहन अर्पिता खान से जब उनकी शादी हुई थी तब वो ज्यादा कमाई नहीं करते थे, मगर फिर भी खान परिवार ने उन्हें पूरे दिल से स्वीकार किया था.

Advertisement
अर्पिता संग रिश्ते पर आयुष ने तोड़ी चुप्पी (Photo: Instagram @arpitakhansharma) अर्पिता संग रिश्ते पर आयुष ने तोड़ी चुप्पी (Photo: Instagram @arpitakhansharma)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:39 AM IST

सलमान खान की बहन अर्पिता खान और आयुष शर्मा पावर कपल्स में शुमार किए जाते हैं. अर्पिता-आयुष ने साल 2014 में शादी रचाई थी. कपल के 2 बच्चे भी हैं. सालों बाद भी दोनों का रिश्ता काफी मजबूत है. सलमान खान ने हमेशा बहन अर्पिता का साथ दिया. मगर आयुष के परिवार ने शुरुआत में अर्पिता संग उनके रिश्ते को लेकर कई सवाल उठाए थे. 

Advertisement

आयुष ने खोले राज

Cyrus Broacha के पॉडकास्ट में आयुष शर्मा ने अर्पिता संग अपने रिश्ते पर बात की. आयुष ने बताया कि सलमान खान संग उनकी पहली मुलाकात ने अर्पिता संग उनके रिश्ते को शादी में बदल दिया था. आयुष ने बताया कि जब सलमान को उनके और अर्पिता रिश्ते के बारे में पता चला था, तो सलमान ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया था. मुलाकात के दौरान, सलमान ने उनसे सीधे उनके फ्यूचर प्लान्स को लेकर सवाल किया था. तब अर्पिता ने कहा था उन दोनों का एक साल के अंदर ही शादी करने का इरादा है. 

आयुष ने माना कि उस वक्त वो खुद भी हैरान रह गए थे. उन्होंने कहा- मुझे खुद भी नहीं पता था कि मैं अपने माता-पिता को इस बारे में कैसे बताऊंगा? मैं बस अंदर गया, नमस्ते कहा, मुझसे पूछा गया कि क्या मैं उनसे शादी करूंगा और मैंने हां कह दिया. मैं यह जानते हुए बाहर निकला कि एक साल में मेरी शादी होने वाली है. मुझे जरा भी अंदाजा नहीं था कि जिंदगी मुझे कहां ले जाएगी. 

Advertisement

आयुष के पेरेंट्स का कैसा था रिएक्शन?

आयुषा ने बताया कि उस समय तक उनके माता-पिता इस रिश्ते से पूरी तरह अनजान थे. ऐसे में पेरेंट्स को ये खबर देना उनके लिए काफी मुश्किल था. आयुष के लिए असली चैलेंज अपने परिवार को अर्पिता से मिलाना था. आयुष ने बताया- मेरी मां ने पूछा था कि क्या अर्पिता, सलमान खान की बहन हैं? मैंने अपने पिता को बताया कि वो मेरी गर्लफ्रेंड हैं. उन्होंने कहा- सलमान की बहन तेरे साथ क्या कर रही है? और फिर मैंने उन्हें बताया कि हम शादी कर रहे हैं. ये सुनकर वो चौंक गए थे. 

आयुष ने कहा कि उनके पिता को यह फैसला एक्सेप्ट करने में दिक्कत हुई थी. वो अपने बेटे के पढ़ाई छोड़कर एक्टिंग और फिर शादी करने के अचानक फैसले से हैरान थे. 

आयुष ने बताया कि उनके पिता को इस बात की भी चिंता थी कि क्या उन्होंने अर्पिता के परिवार से अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में पूरी तरह सच कहा है या नहीं. आयुष ने कहा- उन्हें लगा कि मैंने झूठे वादे किए होंगे. वो तो अर्पिता के परिवार को जाकर बताना चाहते थे कि मैं कुछ नहीं करता. 

आयुष ने आगे कहा कि दोनों परिवारों की मुलाकात के दौरान उनके पिता ने खुलकर अपनी बात रखी थी. उन्होंने आयुष की कम आमदनी के बारे में खान परिवार को बता दिया था और यह भी कह दिया था कि परिवार ही उनका सहारा है. हालांकि, सलमान को आयुष की काबिलियत पर भरोसा था और इस तरह अर्पिता और आयुष के रिश्ते को मंजूरी मिली. आज दोनों हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement