'Gen-Z तुमने कर दिखाया', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव

शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आमिर खान की एक्स वाइफ और फिल्ममेकर किरण राव ने 'जेन जी' (Gen Z) की कोशिशों की तारीफ की और 'निडर लीडर' बनने के लिए CJP का शुक्रिया अदा किया.

Advertisement
फिल्ममेकर किरण राव ने क्या कहा? (Photo: India Today Archive) फिल्ममेकर किरण राव ने क्या कहा? (Photo: India Today Archive)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:06 PM IST

NEET पेपर लीक के आरोपों को लेकर देश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बाद, धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार, 25 जुलाई 2026 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के तुरंत बाद कई बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन शेयर किए और कई लोगों ने प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया. आमिर खान की एक्स वाइफ और फिल्ममेकर किरण राव ने भी 'जेन जी' (Gen Z) की तारीफ की है कि उन्होंने वह कर दिखाया जिसे बहुत से लोग 'असंभव' मानते थे.

Advertisement

किरण राव ने क्या कहा?
किरण राव ने इंस्टाग्राम पर भारत के संविधान की प्रस्तावना (Preamble) की एक तस्वीर शेयर की और साथ ही एक नोट लिखकर 'जेन जी' और CJP की तारीफ की. उन्होंने लिखा, 'जेन जी – तुमने कर दिखाया. वह हासिल किया जिसे हम असंभव समझते थे. और वह भी एक अलग ही लेवल के ह्यूमर, स्वैग, समझदारी और सहानुभूति के साथ!... आप सभी के लिए बहुत सम्मान और ढेर सारा आभार. आप हमें एक देश के तौर पर फिर से जिंदा और उम्मीद से भरा हुआ महसूस कराते हैं. हम हमेशा आपके ऋणी रहेंगे.'

CJP का शुक्रिया अदा करते हुए 'लापता लेडीज' की डायरेक्टर ने कहा, 'शानदार कैटलिस्ट और निडर लीडर होने के लिए CJP को धन्यवाद. और अब आगे के लंबे रास्ते के लिए, सभी के लिए एकता, आजादी और न्याय की ओर – कमर कस लें, और चलो यह करते हैं!'.

Advertisement

आमिर खान ने क्या कहा था?
वहीं इससे पहले आमिर खान ने दिल्ली के जंतर मंतर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक के लिए बयान दिया था. जिसने काफी सुर्खियां बंटोरी थी. उनसे सोनम वांगचुक को लेकर सवाल पूछा गया था कि उनका इसपर क्या कहना है, क्योंकि फिल्म 3 इडियट्स में आमिर खान ने जो किरदार रैंचो प्ले किया था, वो बताया जाता है कि सोनम वांगचुक पर बेस्ड था. 

एक्टर ने तब कहा था, '3 इडियट्स की कहानी सोनम वांगचुक पर है या नहीं, इसपर आमिर ने कहा- नहीं, ये सच नहीं है. दरअसल, ये एक गलतफहमी है. जब हम ये फिल्म बना रहे थे, तब मैं सोनम वांगचुक के बारे में जानता ही नहीं था. मैंने हाल ही में चतुर (होमी वैद्य) का एक वीडियो देखा, जिसमें उन्होंने ऐसा कहा था... लेकिन नहीं, वो गलत हैं.'

आमिर ने आगे सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर कहा- हालांकि, सोनम वांगचुक जो काम कर रहे हैं, वो अपने आप में बहुत अच्छा और सराहनीय है. हम सभी उनकी सेहत और उनकी जिंदगी को लेकर चिंतित हैं. हम यही उम्मीद करते हैं कि सब कुछ अच्छे से खत्म हो. हम चाहते हैं कि वो अपना अनशन खत्म करें और अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखें.'  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »