73 साल के अनूप जलोटा ने 37 साल छोटी हसीना को किया डेट? भजन सम्राट ने बताया सच, 3 बार कर चुके शादी

भजनों की दुनिया के बेताज बादशाह अनूप जलोटा अपनी गायकी के साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. लेकिन बात तब बिगड़ी जब 'बिग बॉस' के घर में खुद से 37 साल छोटी जसलीन संग उनके रिश्ते ने पूरे देश को हैरान कर दिया था.

Advertisement
जसलीन मथारू और अनूप जलोटा ने रचा था प्यार का ढोंग जसलीन मथारू और अनूप जलोटा ने रचा था प्यार का ढोंग

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:36 AM IST

भजन सम्राट अनूप जलोटा की निजी जिंदगी अक्सर सुर्खियों में रहती है. हालांकि, उनकी पर्सनल लाइफ सबसे ज्यादा विवादों में तब आई, जब रियलिटी शो 'बिग बॉस' में उनका खुद से 37 साल छोटी सिंगर-एक्ट्रेस जसलीन मथारू के बीच लव एंगल देखने को मिला. दोनों के रिलेशनशिप की खबरों ने खूब बवाल मचाया था और उस वक्त अनूप जलोटा को जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. 

Advertisement

अफेयर पर क्या बोले अनूप जलोटा?

73 साल के अनूप जलोटा कई दफा 37 साल छोटी जसलीन मथारू संग अपने अफेयर की खबरों पर रिएक्ट कर चुके हैं. अब एक बार उन्होंने जसलीन संग अपनी डेटिंग की रिपोर्ट्स पर सफाई दी है  

Unfolding Humans संग बातचीत में अनूप जलोटा से पूछा गया- जब आप बिग बॉस में गए थे, तब आपके अफेयर को लेकर खबरें थीं. आपने उस चीज को कैसे हैंडल किया, क्योंकि आप एक बहुत ही स्पिरिचुअल बैकग्राउंड से आते हैं. 

अफेयर की खबरों पर हुई ट्रोलिंग के सवाल पर अनूप जलोटा ने जवाब दिया- लोग जो कहते हैं, उससे फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उन लोगों से हम कनेक्टेड नहीं हैं. मैं जब बिग बॉस से बाहर आया था, तब मैं सबसे पहले अपनी मां से मिला था. मुझे देखकर मां बहुत खुश हुई थीं. मगर फिर उन्होंने मुझसे पूछा कि ये बताओ कि जसलीन कौन है?

Advertisement

अनूप जलोटा ने आगे कहा- मेरी मां को भी नहीं पता था. हमारे घर में किसी को नहीं पता था कि जसलीन कौन है. वो तो ये अफेयर का ड्रामा टीआरपी के लिए बनाया गया था. 

जसलीन ने शो में क्या दावा किया था?

दरअसल, एक समय पर ऐसी चर्चा थी कि अनूप जलोटा बेटी की उम्र की जसलीन मथारू को डेट कर रहे हैं, क्योंकि बिग बॉस 12 में दोनों ने जोड़ी में एंट्री की थी. उस वक्त शो में जाने से पहले स्टेज पर जसलीन मथारू ने ये दावा किया था कि वो अनूप जलोटा संग रिश्ते में हैं. 37 साल छोटी लड़की संग रिश्ते में होने की खबरें सामने आने के बाद से बवाल मच गया था. अनूप जलोटा को जमकर ट्रोल किया गया था. 

लेकिन शो से बाहर आने के बाद जसलीन और अनूप जलोटा ने रिश्ते में होने की बात से इनकार किया था. जसलीन ने बताया था कि उन्होंने सिर्फ शो में सुर्खियां बटोरने के लिए रिश्ते में होने का झूठा नाटक किया था.

अनूप जलोटा की मैरिड लाइफ की बात करें तो वो तीन बार शादी कर चुके हैं, लेकिन तीनों शादियों का दर्दभरा अंत हुआ. अनूप जलोटा अब किसी के प्यार में नहीं पड़ना चाहते. वो सिंगल लाइफ में खुश हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »