एक्टर वेदांग रैना इन दिनों अपनी पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं. उनकी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
प्रोफेशनल लाइफ के साथ वेदांग रैना अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं. अब उन्होंने अपना रिलेशनशिप स्टेटस रिवील कर दिया है.
HT संग एक इंटरव्यू में वेदांग ने पर्सनल लाइफ, डेटिंग रूमर्स, फिल्म की सक्सेस समेत अपने करियर के मुश्किल दौर पर भी बात की.
लव लाइफ पर बात करते हुए वेदांग रैना ने ये कंफर्म किया है कि वो फिलहाल सिंगल हैं.
वेदांग से जब पूछा गया कि उन्हें लड़कियों में सबसे ज्यादा क्या चीज अट्रैक्ट करती है? इसपर वेदांग ने हंसते हुए जवाब दिया-काइंडनेस.
वेदांग आगे बोले- कुछ दूसरी भी क्वालिटीज अट्रैक्ट करती हैं. लेकिन अगर आप काइंड नहीं हैं, तो बाकी चीजें भी फीकी लगती हैं.
बता दें कि एक समय पर वेदांग रैना का नाम खुशी कपूर संग जुड़ा था. वेकेशन से लेकर पार्टी तक, दोनों हमेशा साथ नजर आते थे. कपूर खानदान की गैदरिंग में भी वेदांग दिखते थे. लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया. हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को कभी ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया था.
वेदांग ने अपनी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की सक्सेस पर भी बात की. एक्टर बोले- यह किसी सपने के सच होने जैसा है. शुरुआती दो-तीन दिन तो सब कुछ संभालना थोड़ा मुश्किल था. फिल्म के बारे में तरह-तरह की बातें कही जा रही थीं, जिसे अब क्रिटिक्स और दर्शक दोनों ही एकतरफा प्यार दे रहे हैं.
'हम जिन भी स्क्रीनिग्स में गए... मैंने वहां जैसे रिएक्शन देखे, वैसे पहले कभी नहीं देखे थे. मुझे उसी वक्त महसूस हो गया था कि इसका नतीजा कुछ बड़ा होने वाला है.'
'फिल्म के शुरुआती खराब बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन ने उन्हें काफी निराश कर दिया था. इस बारे में वेदांग बोले- वो बहुत दिल तोड़ने वाला था. फिर अचानक पासा पलट गया. मुझे लगता है कि इस वजह से यह पूरी चीज और भी ज्यादा खास हो जाती है. इसके बाद से मेरा विश्वास और भी पक्का हो गया कि अच्छी फिल्में दर्शकों को ढूंढ ही लेती हैं.'
(Photo: Instagram @vedangraina)